विज्ञापन

'हमेशा के लिए साथ...' अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है. इस कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है.

'हमेशा के लिए साथ...' अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
अर्शदीप ने समरीन से की सगाई

अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है. भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड में समरीन को प्रपोज किया, जहां अभी भारतीय टीम खेल रही है. समरीन ने प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें अर्शदीप द्वारा दी गई अंगूठी भी नजर आ रही है. समरीन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा,"जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें सबसे अच्छी बात यह है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया. अब पूरी जिंदगी साथ बिताने के लिए. 11.11.2026 (हाय, मंगेतर)." इंस्टाग्राम पर 15 मिनट से भी कम समय में इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. अर्शदीप सिंह के भारतीय टीम के साथियों गुरनूर बराड़ और नमन धीर ने इस मौके पर दोनों को बधाई दी. बता दें, अर्शदीप ने सगाई की तस्वीरें ऐसे दिन साझा की है, जब वह पंजाब किंग्स को छोड़कर मुंबई इंडियंस गए हैं. बुधवार को ही अर्शदीप-हार्दिक के ट्रे़ड की अधिकारिक पुष्टी हुई है. 

अर्शदीप फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ ही. मंगलवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था और टेस्ट सीरीज के लिए वह टीम इंडिया के साथ ही रहेंगे. समरीन कौर भी इस तेज गेंदबाज के साथ न्यूजीलैंड गई है और अर्शदीप का परिवार भी वहीं है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshdeep Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com