विज्ञापन

मदर डेयरी का दूध ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक महंगा, टोंड से लेकर फुल क्रीम तक, देखें नई कीमतों की पूरी लिस्ट

Milk Price Hike: मदर डेयरी ने 12 नवंबर से अपने सभी दूध वेरिएंट्स की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक का इजाफा किया है. जानिए टोंड, डबल टोंड, काऊ मिल्क और फुल क्रीम दूध के नए रेट.

मदर डेयरी का दूध ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक महंगा, टोंड से लेकर फुल क्रीम तक, देखें नई कीमतों की पूरी लिस्ट
Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने दूध के बढ़ाए दाम, जानिए कल से 1 लीटर फुल क्रीम के लिए ढीली करनी होगी कितनी जेब
NDTV इंडिया

त्योहारी सीजन अभी खत्म भी नहीं हुआ इससे पहले आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने अपने दूध के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कंपनी के अनुसार, नई बढ़ी हुई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो जाएंगी. जानें कल से फुल क्रीम और टोंड दूध के कितने बढ़ेंगे दाम...

फुल क्रीम और टोंड के साथ काऊ और डबल टोंड के नए रेट

  • फुल क्रीम दूध (पाउच) अब ₹72 की जगह ₹76 प्रति लीटर और टोंड मिल्क (पाउच) ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो गया है.

  • गाय का दूध (Cow Milk) अब ₹62 की जगह ₹65 प्रति लीटर और डबल टोंड दूध ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर मिलेगा.
Latest and Breaking News on NDTV

किसानों से खरीद लागत बढ़ने का हवाला

कंपनी के मुताबिक, किसानों से दूध की खरीद लागत (Procurement Price) में बढ़ोतरी हुई है. कंपनी अपनी कुल बिक्री का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा दूध उत्पादक किसानों को देती है. इनपुट कॉस्ट में हुई इस वृद्धि का थोड़ा हिस्सा अब ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है. बता दें कि मदर डेयरी ने करीब 6 महीने बाद कीमतों में यह बदलाव किया है. इससे पहले कंपनी ने 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बदला किया था. 

दिल्ली-एनसीआर में बड़ा नेटवर्क

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के स्वामित्व वाली मदर डेयरी देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों में से एक है. मदर डेयरी अकेले दिल्ली-एनसीआर मेंअपने आउटलेट्स, लोकल रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध की सप्लाई करती है, जबकि देश भर में इसका कुल दैनिक सेल 50 लाख लीटर से अधिक है.

यह भी पढ़ें | DA Hike: छठ से पहले बिहार सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, मिलेगा बंपर एरियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk Price Hike, Mother Dairy Milk Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com