विज्ञापन

Happy Bhai Dooj 2026 Wishes: प्रेम की डोर से बहना बंधती, भाई के घर की रौनक है बनती... इन खास संदेशों से दें अपने भाई-बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज और भी ज्यादा खास बनाने के लिए भाई-बहन एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने भाई-बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Bhai Dooj 2026 Wishes: प्रेम की डोर से बहना बंधती, भाई के घर की रौनक है बनती... इन खास संदेशों से दें अपने भाई-बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
Photo Credit: NDTV

Happy Bhai Dooj 2026 Wishes: आज 11 नवंबर को देशभर में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. ये पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है. साथ ही इस पर्व के साथ दिवाली के पंचदिवसीय पर्व का भी समापन हो जाता है. भाई दूज के पावन मौके पर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए तिलक करती हैं. इसके बाद भाई बहनों को रक्षा का वचन और उपहार देते हैं. इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए भाई-बहन एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने भाई-बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1. प्रेम की डोर से बहना बंधती,
भाई के घर की रौनक है बनती,
भाई दूज पर सजाकर थाली, 
माथे पर रक्षा का तिलक है बनती
भाई दूज की शुभकामनाएं

2. बहन लगाती भाई के माथे पर तिलक,
दुआओं से महक उठता है पूरा फलक,
रहे सलामत भाई मेरा सदा,
चेहरे पर रहे हमेशा खुशियों की चमक.
हैप्पी भाई दूज!

3. दिल की हर दुआ पूरी हो भाई तुम्हारी,
खुशियों से महक उठे जिंदगानी तुम्हारी,
बहन की बस यही दुआ है आज के दिन,
सदा बनी रहे यह प्यारी जोड़ी हमारी.
भाई दूज की बधाई!

यह भी पढ़ें: भाई दूज के लिए चाहिए सुंदर मेहंदी डिजाइन? हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये लेटेस्ट पैटर्न

4. भाई और बहन का प्यार है अनोखा,
इसमें नहीं होता कभी कोई धोखा,
यह रिश्ता है विश्वास और स्नेह की मिसाल,
बना रहे हमारा प्यार हमेशा बेमिसाल
भाई दूज की शुभकामनाएं!

Latest and Breaking News on NDTV

5. गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को,
मेरी पूजा भाई को, जो खुश रखे मेरे आज को
सदा सुखी रहो तुम, यही दुआ है दिल की आज
भाई दूज की ढेर सारी बधाई!

6. चंदन का तिलक लगाऊं और आरती का दीप जलाऊं,
हर जन्म में तुमको ही बहन बनाऊं,
भगवान से बस यही प्रार्थना करुं
भाई दूज की शुभकामनाएं!

7. खुशियों की शहनाई हर घर में बाजे,
बहन के हाथों में आज रोली-अक्षत सजे,
भाई के माथे पर चमके चंदन का टीका,
यह पावन रिश्ता सदा सुखों से सजे
हैप्पी भाई दूज!

8. बचपन की वो खट्टी-मीठी यादों का मेला,
भाई के बिना बहन का हर सावन अकेला,
दुआ है आज यमराज से मेरी इस पावन दिन,
खुशहाल रहे सदा मेरे प्यारे भाई का बसेरा
भाई दूज की बहुत-बहुत बधाई!

9. दुआओं की थाली लेकर बहन खड़ी द्वार पर,
प्यार का तिलक लगाने आई भाई के भाल पर,
रहे सलामत उम्र भर मेरे भाई की खुशियां,
कभी कोई आंच न आए उसके इस संसार पर
शुभ भाई दूज!

10. कभी लड़ना, कभी झगड़ना, फिर प्यार से मनाना,
बड़ा ही खूबसूरत है भाई-बहन का यह आशियाना,
भाई दूज के इस पावन और सुनहरे मौके पर,
सदा अटूट रहे हमारे प्यार का यह सुहाना फसाना
भाई दूज की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बहन को क्या गिफ्ट दें? ये रहे 5 शानदार गिफ्टिंग ऑप्शन्स,देखकर खुश हो जाएगी बहना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Bhai Dooj 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com