विज्ञापन

समंदर में चीन की नई 'जासूस', बनाई 3 किलो की रोबोटिक मछली, पानी के अंदर चुपचाप करेगी निगरानी

असली मछली जैसी बनावट, 5 घंटे की बैटरी और सोनार सिस्टम से लैस बायोनिक रोबोटिक फिश को चीन ने समुद्री निगरानी और खुफिया मिशन के लिए विकसित किया है.

समंदर में चीन की नई 'जासूस', बनाई 3 किलो की रोबोटिक मछली, पानी के अंदर चुपचाप करेगी निगरानी
समुद्र में उतरेगी चीन की 'जासूस मछली'
Social Media

चीन लगातार अपनी डिफेंस तकनीक में इजाफा कर रहा है. इस बीच चीन ने रक्षा और समुद्री तकनीक के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है. बीजिंग में आयोजित एक ट्रेड फेयर में चीन ने ऐसी बायोनिक रोबोटिक मछली पेश की, जो देखने और तैरने में काफी हद तक असली मछली जैसी लगती है. करीब 3 किलोग्राम वजन वाली यह रोबोटिक फिश पारंपरिक अंडरवाटर ड्रोन्स की तुलना में ज्यादा नेचुरल और कम शोर के साथ पानी में तैर सकती है. यह रोबोटिक मछली समंदर में निगरानी रखने से लेकर जासूसी करने का काम कर सकती है. 

असली मछली की तरह करता है मूवमेंट

चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने इस रोबोटिक फिश के प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया है. इस रोबोटिक फिश को फेमस अरोवाना मछली से प्रेरित होकर तैयार किया गया है. इस रोबोटिक फिश के शरीर में 7 अलग-अलग सेगमेंट लगाए गए हैं. वहीं इसकी पूंछ के पास 3 घूमने वाले जॉइंट्स लगाए हैं. इससे यह मछली पानी में बेहद नेचुरल तरीके से बिल्कुल असली मछली की तरह ही तैर सकती है. यही वजह है कि इसे सामान्य अंडरवाटर रोबोट की तुलना में पहचानना मुश्किल होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

5 घंटे तक कर सकती है निगरानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बायोनिक रोबोटिक मछली एक बार चार्ज होने पर लगभग 5 घंटे तक रूप से काम कर सकती है. इसके अगले हिस्से में एडवांस सोनार सिस्टम लगाया गया है, जो रास्ता खोजने, बाधाओं की पहचान करने और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करता है.

क्यों खास है यह तकनीक?

आमतौर पर अंडरवाटर ड्रोन्स में प्रोपेलर का इस्तेमाल होता है, जिससे आवाज और कंपन पैदा होते हैं. इससे उन्हें ट्रैक थोड़ा आसान हो जाता है. वहीं दूसरी ओर चीन की यह रोबोटिक मछली कम शोर करती है और बिल्कुल असली फिश जैसी दिखती है. इसके साथ ही यह असली फिश की तरह ही पानी में तैरती है. ऐसे में जब यह निगरानी करेगी तो इसकी पहचान करना या ट्रैक करना मुश्किल होगा. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.

जासूसी और सैन्य अभियानों में होगा इस्तेमाल

माना जा रहा है कि भविष्य में ऐसे बायोमिमेटिक रोबोट समुद्री निगरानी, टोही मिशन और संवेदनशील इलाकों की खुफिया जानकारी जुटाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे सिस्टम दुश्मन के जहाजों, पनडुब्बियों या समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 300 KM दूर से खत्म होगा दुश्मन का 'उड़ता रडार', भारत के सुखोई-30MKI को मिल रहा है नया 'ब्रह्मास्त्र'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Fish Business, China Robot, China Robot Army, China Defence, China News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com