Viral Video: चीन (China) के बारे में कहा जाता है कि वह 50 साल आगे चलता है. टेक्नोलॉजी में इतना आगे कि वहां की हर चीज हैरान कर देती है. पर जो चीन इतना आगे निकल चुका है, वहां के गांव कैसे हैं और गांव के सरकारी स्कूलों की स्थिति क्या है. इसी को लेकर एक भारतीय युवक ने चीन के एक गांव का अनुभव शेयर किया है. साथ ही उसने चीन के गांव में बने एक सरकारी स्कूल (China Government School) से जुड़ा अनुभव बताया है. उसने कहा कि आप यहां के गांव में बने सरकारी स्कूल को देखकर शॉक हो जाएंगे.
चीन में PhD कर रहा युवक
भारतीय युवक सैयद शेन आलम (Syed Shane Alam) चीन में PhD स्कॉलर हैं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर विदेश में पढ़ रहे छात्रों की असल जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं. शेन आलम चीन में PhD के साथ-साथ पार्ट टाइम इंग्लिश टीचर भी हैं. कभी वह चीन में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं तो कभी चीन की लाइफस्टाइल तो कभी चीन में पढ़ाई का अनुभव वीडियो में बताते हैं.
गांव में बने घर का एक-एक कोना दिखाया
PhD स्कॉलर शेन ने बताया कि मैंने इनको पहले ही इंफॉर्म कर दिया था, जिसकी वजह से इन्होंने हमारे लिए लंच तैयार कर दिया. चीन के लोग मेहमाननवाजी में बहुत अच्छे होते हैं. भारतीय युवक ने गांव में बने अपने दोस्त के घर का एक-एक कोना दिखाया. एक कमरे में सोफा और बेड पड़ा हुआ है. साथ ही कमरे में अलमारी के साथ कपड़े और सारे जरूरी सामान हैं.
युवक ने अपनी दोस्त का बेडरूम दिखाते हुए कहा कि यह शादी के बाद इसी में शिफ्ट हुई थीं. इसी तरह से घर में बने एक और कमरे में सोफा, बेड और हर जरूरी मौजूद मिली. सैयद शेन आलम ने वीडियो में कहा कि मुझे इनके घर की सबसे बुरी बात लगी, वो थी कि इनके घर में केवल एक ही वॉशरूम है. इतना बड़ा घर, इतने सारे कमरे होने के बाद भी एक ही वॉशरूम... वो भी एकदम लास्ट में जाकर पुराने टाइप वाला.
गेस्टरूम में लगी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो
शेन ने घर में बने चौथे और पांचवे कमरे को भी दिखाया. चौथे कमरे को परिवारवाले गेस्ट रूम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जिसमें उन लोगों चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की उनकी पत्नी के साथ फोटो लगा रखी है. जबकि परिवार वाले घर के पांचवे कमरे को एक मंदिर की तरह बना रखे हैं. यहीं पर ये लोग अपने हिसाब से पूजा अर्चना करते हैं. भारतीय युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया कि नई जनरेशन के लोग किसी भी भगवान को नहीं मानते हैं, लेकिन जितने पुराने लोग हैं, वे गांव में इसी तरह से मंदिर बनाकर रखते हैं और डेली मंदिर में भारत की तरह पूजा अर्चना करते हैं. अगरबत्ती भी जलाते हैं.
गांव में बने सरकारी स्कूल को भी दिखाया
वहीं, एक अन्य वीडियो भारतीय युवक ने चीन के गांव में बने एक सरकारी स्कूल का अनुभव साझा किया है. उसने कहा कि चीन के गांव के स्कूल को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस गांव को देखकर स्कूल का आईडिया लगा सकते हैं. लेकिन जब हम स्कूल के अंदर जाते हैं तो आपको लगेगा ही नहीं कि हम गांव के सरकारी स्कूल में आए हैं. यहां फीस बिल्कुल फ्री है. युवक ने बताया कि गांव के बच्चे विदेशी के साथ में इंटरेक्शन करें, इसके लिए हमारे पास यह एक voluntary work आया था जिसमें हम गांव के बच्चों को जाकर कुछ सिखाते हैं.
शेन आलम ने स्कूल के क्लासरूम को दिखाते हुए कहा कि जहां पर गांव में सरकारी स्कूलों में बैठने की जगह भी नहीं होती, वहां आप चीन के सरकारी स्कूल में AC जैसी सारी सुविधाएं मिलेंगी. पानी पीने के लिए dispenser लगा होता है. हमारे यहां के प्राइवेट स्कूलों में भी हर class में smart board नहीं होता, लेकिन चीन के गांव में बने हुए सरकारी स्कूलों में हर क्लास में Wi-Fi और स्मार्ट बोर्ड मिलेगा. सिर्फ स्मार्ट बोर्ड ही नहीं, अच्छे से Explain करने के लिए यहां पर chalk, duster और board भी available होते हैं. यहां के सरकारी स्कूलों में कोई फीस नहीं लगती है, बल्कि सबकुछ फ्री है. स्कूल में सरकार मिड डे मील भी देती और इस तरह से Voluntary Work भी किए जाते हैं ताकि बच्चों को और सीखने को मिले.
यह भी पढे़ं- पेरिस छोड़कर मुंबई शिफ्ट हुआ फ्रांसीसी युवक, बोला- काश ये बातें पहले पता होतीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं