Israel Palestine Conflict: विदेश मंत्रालय ने कहा है कि गाजा में चार भारतीय हैं और उन्हें निकालना आसान नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा कि जैसे ही हालात निकालने लायक होंगे उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाएगा. सरकार की तरफ से गुरुवार को कहा गया कि ऑपरेशन 'अजय' के तहत 5 फ्लाइट में 1200 लोग वापस आए हैं इनमें से 18 नागरिक नेपाल के भी हैं और फ्लाइट भेजने का प्लान चल रहा है. परिस्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है. गाज़ा में पहले तकरीबन 4 लोग थे लेकिन हमारे पास पुख्ता आंकड़े नहीं हैं, वेस्ट बैंक में 12-13 लोग थे। गाज़ा में स्थिति ऐसी है कि वहां से निकलना थोड़ा मुश्किल है..."
भारत दो राष्ट्र के सिद्धांत को मानता है: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि किसी भारतीय की कैजुअल्टी की सूचना नहीं है. साथ ही गाजा में अस्पताल पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि आपने पीएम का ट्वीट देखा होगा. पीएम ने नागरिकों की मौत पर चिंता जताई और परिजनों से संवेदना व्यक्त की. भारत हर तरह की हिंसा की निंदा करता है. फिलस्तीन मसले पर हम दो राष्ट्र के सिद्धांत को मानते हैं. गाजा और फिलस्तीन को मदद के मुद्दे पर अरिंदम बागची ने कहा कि 2000 से 2023 तक भारत ने लगातार फिलस्तीन की मदद की है. 29.5 मिलियन डॉलर की मदद भारत की तरफ से की जा चुकी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने की जरूरत"
विदेश मंत्रालय ने इजराइल-हमास युद्ध से उत्पन्न समग्र स्थिति पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए. हमने इजराइल पर हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की है.
युद्ध का आज 13 वां दिन
गौरतलब है कि इजरायल-गाजा युद्ध (Israel Gaza War) का गुरुवार को आज 13वां दिन है. बीते कई दिनों से इजरायल ने उत्तरी गाजा पट्टी के कई इलाकों पर रॉकेट दागे हैं. बता दें कि गाजा के अल-अहली अस्पताल में हुए एक भीषण हमले में 500 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद इजरायल और हमास के बीच तनाव बढ़ गया है. लेकिन अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नही ली है.
गुरुवार को यूके के पीएम ऋषि सुनक भी इजरायल पहुंचे हैं. जो बाइडेन के बाद ऋषि सुनक की इस इजरायल यात्रा का बेहद खास माना जा रहा है.ऋषि सुनक ने इजरायल पहुंचने पर कहा कि मैं इज़रायल में हूं, यह शोक में डूबा एक राष्ट्र. मैं भी आपके साथ शोकाकुल और आतंकवाद जैसी बुराई के ख़िलाफ़ आपके साथ खड़ा हूं.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं