विज्ञापन

मुझसे गलती हो गई... न्‍यूयॉर्क के रनवे पर कनाडा एक्‍सप्रेस के विमान और ट्रक की टक्‍कर के वक्‍त क्‍या हुआ?

लागार्डिया एयरपोर्ट पर कनाडा एक्‍सप्रेस का विमान एक ट्रक से टकरा गया. इस घटना के वक्‍त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस दुघर्टना का दृश्य कैद हो गया. इस दुर्घटना के बाद एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को यह कहते सुना गया कि मुझसे गलती हो गई. 

मुझसे गलती हो गई... न्‍यूयॉर्क के रनवे पर कनाडा एक्‍सप्रेस के विमान और ट्रक की टक्‍कर के वक्‍त क्‍या हुआ?
  • न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर कनाडा एक्सप्रेस का विमान ट्रक से टकरा गया. इसमें दोनों पायलट की मौत हो गई.
  • हादसे में कम से कम तेरह लोग घायल हुए जिनमें दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं. विमान में कुल 76 लोग सवार थे.
  • विमान रनवे पर करीब 39 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा था और टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रक पलट गया.

न्‍यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर रविवार को कनाडा एक्‍सप्रेस का विमान रनवे पर मौजूद एक ग्राउंड व्हिकल (ट्रक) से टकरा गया. इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कम से कम 13 लोग घायल हो गए. इनमें से दो दमकलकर्मी है. हालांकि इस घटना के वक्‍त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस दुघर्टना का दृश्य कैद हो गया. इस दुर्घटना के बाद एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को यह कहते सुना गया कि मुझसे गलती हो गई. 

इस घटना के सामने आए वीडियो में दमकल गाड़ी और विमान को अगल-बगल के रनवे पर देखा जा सकता है और कुछ ही क्षणों के बाद दोनों एक चौराहे पर टकरा जाते हैं. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और विमान रनवे पर फिसलते हुए आगे बढ़ता गया. इस दौरान उससे धुआं निकलता देखा गया. एनडीटीवी फुटेज की तुरंत पुष्टि नहीं कर सका है. 

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत

दुर्घटना के वक्‍त विमान की 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 

यह टक्कर स्थानीय समयानुसार रात 11:38 बजे न्यूयॉर्क शहर के क्वींस बरो में स्थित लागार्डिया एयरपोर्ट पर हुई. एयर कनाडा की क्षेत्रीय सहयोगी कंपनी जैज एविएशन द्वारा संचालित सीआरजे-900 विमान मॉन्ट्रियल से फ्लाइट 8646 के रूप में आ रहा था, तभी रनवे 4 पर पोर्ट अथॉरिटी पुलिस विभाग के एक ट्रक के रास्ते में आने पर विमान उससे टकरा गया. 

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटराडार24 के अनुसार, टक्कर के समय विमान करीब 24 मील प्रति घंटे (39 किमी प्रति घंटे) की गति पर था. जैज एविएशन ने पुष्टि की है कि विमान में चार चालक दल के सदस्यों सहित कुल 76 लोग सवार थे. जैज एविएशन ने एक बयान में कहा कि विमान में चालक दल के चार सदस्यों सहित 76 लोग सवार थे. 

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया ने भेज दिया गलत विमान, 8 घंटे उड़ान भरने के बाद चीन से वापस दिल्ली लौटा

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने दी थी ट्रक को अनुमति 

रिपोर्टों के अनुसार, यह 1992 के बाद लागार्डिया एयरपोर्ट पर हुई सबसे घातक दुर्घटना है. अमेरिकी विमानन जांचकर्ताओं ने कनाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है. 

एयर ट्रैफिक टावर से प्राप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि एक कंट्रोलर ने ट्रक को अनुमति दी थी. वहीं एक अन्‍य घटना में प्रतिक्रिया देते हुए विमान को रनवे पार करने के लिए किया गया, जिसके बाद उसे तुरंत रुकने का आदेश दिया गया. 

रिकॉर्डिंग में क्‍या है, पढ़ें ट्रांसक्रिप्‍ट

"फ्रंटियर 4195, कृपया यहीं रुकें। (विराम) रुको, रुको, रुको, ट्रक एक, रुको, रुको, रुको. रुको, ट्रक एक, रुको! रुको, ट्रक एक, रुको."

इसके बाद एक अलार्म बजता है. 

"जैज 646. जैज 646, मुझे दिख रहा है कि आपकी एक व्हिकल से टक्कर हो गई है. (अस्पष्ट आवाज) अपनी जगह पर रहें. मुझे पता है कि वह हिल नहीं सकता. व्हिकल अभी आपकी ओर आ रहे हैं."

इसके तुरंत बाद रिकॉर्डिंग के सबसे चौंकाने वाले पलों में से एक में दूसरे कंट्रोलर को यह कहते सुना जा सकता है, "यह देखना अच्छा नहीं था."

इस पर पहले कंट्रोलर ने जवाब दिया, "हां, मुझे पता है. मैं यहीं था. मैंने अपने स्टाफ से संपर्क करने की कोशिश की और हम पहले एक आपातकालीन स्थिति से निपट रहे थे. मुझसे गलती हो गई."

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने घटना को बताया भयावह 

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुर्घटना को भयानक बताया और कहा कि उन्होंने गलती की है. यह एक खतरनाक काम है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. साथ ही उन्‍होंने पुष्टि की कि कनाडाई अधिकारी जांच में अमेरिकी समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LaGuardia Airport, New York Plane Crash, Air Canada Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com