विज्ञापन

न्‍यूयॉर्क को टक्‍कर दे रहा है बेंगलुरु का किराया! 2BHK का किराया सुन...पकड़ लेंगे सिर

बेंगलुरु के कोरमंगला में 2BHK फ्लैट का 70 हजार महीना किराया सोशल मीडिया पर बहस का सबब बन गया. एक पोस्ट में यूजर ने पूछा, आखिर इतना प्रीमियम किस बात का?

न्‍यूयॉर्क को टक्‍कर दे रहा है बेंगलुरु का किराया! 2BHK का किराया सुन...पकड़ लेंगे सिर
बेंगलुरु में किराया बना बवाल, 2BHK के दाम ने चौंकाया

2BHK Rent 70K Bengaluru: चमकते कैफे, स्टार्टअप के दफ्तर और हर मोड़ पर ट्रैफिक की लंबी कतार…नाम है कोरमंगला. मगर इन दिनों चर्चा न तो खाने की है, न नाइटलाइफ की, बल्कि एक ऐसे किराए की है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. बेंगलुरु में रहने का खर्च तेजी से बढ़ा है. कोरमंगला में 2BHK अपार्टमेंट का किराया 70,000 रुपये महीना है. यह न्यूयॉर्क के उपनगरों की कीमतों के बराबर पहुंच रहा है.

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई बहस (Koramangala 2BHK Rent 70000)

मार्केटिंग प्रोफेशनल लुबना मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर 70 हजार रुपये महीने के किराए पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा कि ट्रैफिक, खुली नालियां और टूटी सड़कों के बीच आखिर लोग किस चीज का प्रीमियम दे रहे हैं. उनकी यह बात हजारों लोगों को छू गई. पोस्ट को 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिले और कमेंट सेक्शन में किराया व्यवस्था पर खुलकर बहस शुरू हो गई.

मांग ज्यादा, सप्लाई कम (High Demand, Limited Supply)

कोरमंगला बेंगलुरु का चर्चित इलाका है, खासकर आईटी प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप कर्मचारियों के बीच. ऑफिस, रेस्टोरेंट और शॉपिंग हब के पास होने से यहां की डिमांड हमेशा ऊंची रहती है. प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्क फ्रॉम ऑफिस की वापसी और सीमित हाउसिंग सप्लाई के कारण किराए तेजी से बढ़े हैं. हालांकि, कई निवासी मानते हैं कि बुनियादी ढांचा किराए के हिसाब से मजबूत नहीं है.

ये भी पढ़ें:-कार्ड में मेरा नाम है, शादी में जाना है...छुट्टी के लिए बच्चे ने टीचर से की दरख्वास्त, जवाब सुन छूट जाएगी हंसी

किरायेदार बनाम मकान मालिक (Tenants vs Landlords Perspective)

कुछ यूजर्स ने तंज कसा कि किरायेदार अपनी कमाई से मकान मालिकों की लग्जरी पूरी कर रहे हैं. वहीं, कुछ ने कहा कि मकान मालिक बाजार दर के हिसाब से किराया तय करते हैं और हाई सैलरी पाने वालों को शिकायत नहीं करनी चाहिए. यह बहस सिर्फ एक इलाके की नहीं, बल्कि भारत के टेक हब में बढ़ती हाउसिंग लागत का आईना है. कोरमंगला का मामला दिखाता है कि आज शहरों में किराया सिर्फ घर का नहीं, लोकेशन और छवि का भी लिया जा रहा है. सवाल यही है कि क्या सुविधाएं उस कीमत के लायक हैं?

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान में बाइक पर टोटी, शॉवर, डंडे लगाकर क्यों घूम रहे लोग? वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Rent News, Koramangala 2BHK Rent 70000, Bangalore High Rent Debate, Koramangala Rental Price, Bengaluru Housing Cost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com