युगांडा (Uganda) में करीब 300 लोग एक ऐसी अजीब और रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित हैं जिसमें मरीज अत्यधिक कांपने लगता है और इससे ऐसा लगता है जैसे कि वह किसी पागल की तरह नाच रहा हो. उनका शरीर उनके नियंत्रण में नहीं रहता. युगांडा के बुंदीबुग्यो में स्थानीय लोगों ने इस बीमारी को ‘डिंगा-डिंगा' (Dinga-Dinga) नाम दिया है. युगांडा के अखबार 'द मॉनिटर' के मुताबिक यह रोग मुख्य रूप से महिलाओं और लड़कियों को गिरफ्त में ले रहा है.
बुंदीबुग्यो के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कियिता क्रिस्टोफर के मुताबिक इस बीमारी का प्रमुख लक्षण बुखार के साथ शरीर का इतना अधिक कांपना शामिल है कि जिससे मरीज का चलना मुश्किल हो जाता है. इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों का फिलहाल एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज किया जा रहा है. इस बीमारी से अब तक किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि, "इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हर्बल दवा इस बीमारी का इलाज कर सकती हैं. हम विशिष्ट उपचार कर रहे हैं, और मरीज आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं." डॉक्टर ने कहा कि बुंदीबुग्यो क्षेत्र के बाहर आसपास के इलाकों में इस बीमारी ता कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
उन्होंने बताया कि जांच के लिए नमूने देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दिए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक इस बीमारी के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
सन 1518 में फैला था 'डांसिंग प्लेग'
इसी तरह की बीमारी सन 1518 में फैली थी जिसे 'डांसिंग प्लेग' नाम दिया गया था. यह बीमारी फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में लोगों में हुई थी. इससे पीड़ित लोग अपनी मर्जी के खिलाफ और कई दिनों तक अनायास ही नाचते रहते थे. कुछ मरीज कथित तौर पर अत्यधिक थकावट के कारण मर भी जाते थे.
कांगो में एक अलग रहस्यमयी बीमारी फैली
उधर, एक अन्य अफ्रीकी देश कांगो में भी एक अन्य रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है. इससे कथित तौर पर करीब 400 लोग प्रभावित हैं. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में बुखार, सिरदर्द, खांसी, नाक बहना और शरीर में दर्द के लक्षणों वाली रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, देश के पांजी क्षेत्र में अब तक बीमारी के 394 मामले और 30 मौतें दर्ज की गई हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन इस अज्ञात बीमारी की जांच में इस महीने की शुरुआत में शामिल हुआ. उसने कहा कि जब तक प्रयोगशाला परीक्षण के परिणाम प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक इसका कारण स्पष्ट नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं