विज्ञापन

पत्रकार बनने जा रहा इस देश में राजा, 21 साल से कर रहा टीवी पर एंकरिंग

टूरू अफ्रीका के इस देश के चार मुख्य ऐतिहासिक साम्राज्यों में से एक है जिन्हें आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त है. यहां पिछले 31 सालों से राजा ओयो न्यिम्बा कबांबा इगुरु रुकिदी चतुर्थ थे, जिन्होंने केवल 3 साल की उम्र में गद्दी संभाली थी.

पत्रकार बनने जा रहा इस देश में राजा, 21 साल से कर रहा टीवी पर एंकरिंग
टूरो नाम के युगांडा के एक किंगडम में पत्रकार बनेगा राजा
  • युगांडा के टूरो किंगडम में पत्रकार प्रिंस एडवर्ड रुकिडी किजानांगोमा न्याबोंगो मंगलवार को राजा बने
  • टूरो किंगडम युगांडा के चार सांस्कृतिक साम्राज्य में से एक है और सीमित राजनीतिक शक्ति रखता है
  • दिवंगत राजा ओयो ने तीन साल की उम्र में गद्दी संभाली थी और 34 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ

एक देश में एक पत्रकार राजा बनने जा रहा है. कल तक जो शख्स न्यूज चैनल पर बैठकर एंकरिंग करता था, अब वह देश की शाही गद्दी पर बैठेगा. हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश युगांडा की. टूरो नाम के युगांडा के एक किंगडम में उत्तराधिकार के कलह के बाद मंगलवार को यह पत्रकार, प्रिंस एडवर्ड रुकिडी किजानांगोमा न्याबोंगो राजा बन गए हैं. एक खास बात है कि जिस राजा की गद्दी वह संभालने जा रहे हैं वह कभी दुनिया के सबसे युवा शासक थे. उन्होंने 3 साल की उम्र में ही गद्दी संभाली थी और अब 34 साल में उनकी मौत के बाद इस किंगडम को नया राजा मिला है.

आपको बता दें कि युगांडा एक गणतंत्र है जहां राष्ट्रपति का चुनाव होता है. लेकिन यहां कई पारंपरिक राजशाही को भी मान्यता दी गई है, जिनके शासक सांस्कृतिक नेताओं की भूमिका निभाते हैं. प्रिंस एडवर्ड रुकिडी किजानांगोमा न्याबोंगो द्वितीय को टूरो की राजगद्दी मिली है और उन्होंने यहां एक जुलूस का नेतृत्व किया है. टूरो यूगांडा के उन चार ऐतिहासिक राज्यों में से एक है, जो मुख्य रूप से सांस्कृतिक संस्थाओं के तौर पर काम करते हैं और जिनके पास सीमित राजनीतिक शक्ति है.

नए राजा एडवर्ड रुकिडी किजानांगोमा न्याबोंगो युगांडा के सरकारी ब्रॉडकास्टर UBC के लिए न्यूज एंकर हैं. उनकी उम्र 56 साल है और 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं .किजानंगोमा और दिवंगत राजा ओयो चचेरे भाई हैं. दोनों रुकिडी तृतीय के पोते हैं, जो 11वें राजा या 'ओमुकामा' थे और जिन्होंने 1928 से 1965 तक टूरो साम्राज्य पर शासन किया था.

राजा की मौत के बाद गद्दी की लड़ाई

हाल के हफ्तों में टूरो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा, जब किंग ओयो न्यिम्बा कबांबा इगुरु रुकिडी IV का निधन हो गया. वे 1995 में तीन साल की उम्र में गद्दी पर बैठे थे. कैंसर से जूझने के बाद हाल ही में 34 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. जब वे गद्दी पर बैठे थे, तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया का सबसे कम उम्र का राज करने वाला शासक माना था.

लेकिन ओयो की मौत के बाद उत्तराधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया. दिवंगत राजा की मां ने मांग की कि ओयो के बेटे को गद्दी संभालनी चाहिए. लेकिन उस बेटे के बारे में परिवार के करीबी लोगों के अलावा कोई नहीं जानता था. दिवंगत राजा की मां ने दावा किया कि उत्तराधिकार के विवाद के दौरान उन्हें नजरबंद कर दिया गया था.

आखिर में बाबीटो शाही घराने की एक चयन समिति ने राजा की मां की बात नहीं मानी और दिवंगत राजा के चचेरे भाई, प्रिंस एडवर्ड को राजा के पद के लिए चुना. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार युगांडा के टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में टूरो में जुलूस के लिए रात भर भारी भीड़ जमा दिखी. यह जुलूस मंगलवार को होने वाले राज्याभिषेक समारोह से पहले निकाला गया.

यह भी पढ़ें: स्ट्रेचर पर लेटी 87 साल की एक महिला ने पूरे स्पेन में आंदोलन खड़ा कर दिया, पीएम की कुर्सी पर खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uganda, Uganda King Died, Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com