विज्ञापन

अर्शदीप हाल ही में खूब पिटे, पर वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुहाने पर, बनेंगे 21 साल में पहले बॉलर

अगर पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट में जबर्दस्त सफलता मिली है, तो अर्शदीप ने बुमराह की नियमित रूप से अनुपस्थिति में दिखाया है कि उनका रोल बहुत अहम रहा है. मेगा रिकॉर्ड के मुहाने पर पहुंचना सब कुछ कह देता है

अर्शदीप हाल ही में खूब पिटे, पर वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुहाने पर, बनेंगे 21 साल में पहले बॉलर
अर्शदीप रंग में लौटते दिख रहे हैं
Source: X

विंडीज के खिलाफ हालिया भारत में खेली गई सीरीज में बुरा हाल, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 4 ओवरों में 12 से भी ऊपर का इकॉनमी रन-रेट! सीम और स्विंग गायब! लेकिन अर्शदीप की सबसे बड़ी खासियत कि वह ज्यादा टेंशन नहीं लेते! टीम प्रबंधन ज्यादा चिंता किए बिना उन्हें लगातार खिलाता है और यही वजह है कि सरदार अब वह कारनामा करने के मुहाने पर खड़ा है, जो टी20 के करीब 21 साल के इतिहास में पहले कोई नहीं कर सका. जी हां, अर्शदीप एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के कारनामे से सिर्फ 2 ही विकेट पीछे हैं. और इसे हासिल करने के लिए उनके पास 3 मैच बचे हैं. चलिए आप उनके उस रिकॉर्ड के बारे में डिटेल से जानें, जो उनसे बस कुछ ही कदम दूर खड़ा है

एक कैलेंडर ईयर में टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले देश (टेस्ट दर्जा प्राप्त) के टॉप गेंदबाज

टीम इंडिया का यह सरदार हाल ही में विंडीज के खिलाफ सीरीज से भले ही पटरी से उतरता दिखाई पड़ा हो, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच तक आते-आते परफॉरमेंस का रंग फिर से उन पर चढ़ने लगा है. अर्शदीप ने 4 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. और इसमें लगातार दूसरे मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले ग्लेन फिलिप्स का विकेट भी शामिल रहा. चलिए आंकड़ों पर नजर डालते हैं:-

विकेटबॉलरसाल
39जोश लिटिल2022
38वानिंदु हसरंगा2024
38अर्शदीप सिंह2026
37भुवनेश्वर कुमार2022

भुवनेश्वर से आगे निकल गए अर्शदीप

इस मामले में अर्शदीप ने सीनियर प्रो भुवनेश्वर को पहले ही पीछे छोड़ दिया है. भुवनेश्वर ने करीब चार साल पहले 2022 में एक सीजन में सबसे ज्यादा 37 विकेट चटकाए थे. अब अर्शदीप दो विकेट लेकर उनसे आगे निकल गए हैं. और अब अर्शदीप के निशाने पर जोश लिटिल हैं, जिनके खाते में एक सीजन में सबसे ज्यादा 39 विकेट लेने का रिकॉर्ड है.

F.A.Q: अर्शदीप सिंह का T20I रिकॉर्ड और उपलब्धि

  • उ.: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दो विकेट चटकाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर (वर्ष 2026) में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (38 विकेट) लेने वाले गेंदबाज बनने का नया इतिहास रच दिया है.

प्र.-2: अर्शदीप सिंह ने किस भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ा है?

उ.: अर्शदीप सिंह ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा है. भुवनेश्वर कुमार ने साल 2022 में 32 मैचों में 37 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसे अब अर्शदीप ने पीछे छोड़ दिया है.

  • उ.: क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में 33 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट (टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स के रूप में) हासिल किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

  • उ.: इस सूची में शीर्ष स्थान पर अर्शदीप सिंह (38 विकेट, वर्ष 2026) हैं, इसके बाद दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (37 विकेट, 2022) और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर अर्शदीप सिंह (36 विकेट, 2024) तथा वरुण चक्रवर्ती (36 विकेट, 2025) मौजूद हैं।

  • उ.: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस रोमांचक पांच मैचों की T20I सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है, जिसमें अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी और युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद अहम रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshdeep Singh, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, New Zealand Vs India 10/24/2026 Nzin10242026271647
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com