विज्ञापन

टिहरी में गैस सिलेंडर के लिए आधी रात को उमड़ी भीड़: किल्लत की अफवाह पर पहुंचे लोग, प्रशासन ने भेजा खाली हाथ

Uttarakhand News: टिहरी में इंडियन गैस एजेंसी के बाहर अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. गैस की किल्लत की अफवाह फैलते ही उपभोक्ता एजेंसी के बाहर जमा हो गए और देखते ही देखते वहां लोगों की लंबी कतारें लग गईं.

टिहरी में गैस सिलेंडर के लिए आधी रात को उमड़ी  भीड़: किल्लत की अफवाह पर पहुंचे लोग, प्रशासन ने भेजा खाली हाथ

उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद के घनसाली स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर एलपीजी सिलेंडर के लिए देर रात अचानक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं. गैस की किल्लत की खबर फैलते ही लोग रात में ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा और भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों की गैस बुकिंग हो रखी है पहले उन्हें ही मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

देर रात उपभोक्ताओं की लग गई लंबी कतारें

सूचना मिलते ही एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और परेशान लोगों को समझा-बुझाकर वापस घर भेजा. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि लंबी कतारें गलत सूचनाओं के कारण लगी हैं. उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलेगा, जिनकी बुकिंग पहले से हो चुकी है. रोस्टर के आधार पर गैस वितरण किया जाएगा. SDM ने लोगों को भरोसा दिलाया कि गैस की कोई कमी नहीं है और घबराने की जरूरत नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

गैस की कमी से आम लोग परेशान

समाजसेवी विनोद लाल ने कहा कि इन दिनों अफवाहों का दौर गरमाया हुआ है. पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में गैस की आपूर्ति ठप थी, जिसके कारण लोगों में चिंता बढ़ गई है. इसी वजह से उपभोक्ता सुबह आने वाली गैस गाड़ी के इंतजार में रात से ही लाइन में लग गए. 

मनीष सिंह की रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com