विज्ञापन

फेमस पब में शराब, कबाब के साथ-साथ शबाब का भी इंतजाम, लेडी IPS के अंडरकवर ऑपरेशन ने खोले राज

एक फेमस पब में शराब, कबाब के साथ-साथ शबाब का भी इंतजाम चल रहा था. रविवार रात यहां एक लेडी IPS ऑफिसर ने अंडरकवर ऑपरेशन में पब में चल रही अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया.

फेमस पब में शराब, कबाब के साथ-साथ शबाब का भी इंतजाम, लेडी IPS के अंडरकवर ऑपरेशन ने खोले राज
लेडी IPS रीति राज के अंडरकवर ऑपरेशन ने पब के कई राज खोले.
NDTV
हैदराबाद:

हैदराबाद के एक फेमस पब में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. एक लेडी IPS ऑफिसर की अंडरकवर ऑपरेशन से पब में चल रही अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया. सिविल ड्रेस में पहुंचीं IPS ऑफिसर ने पहले पब में चल रही गतिविधियों को देखा और फिर उस पर कार्रवाई सुनिश्चित करवाई. इस ऑपरेशन के दौरान 4 महिला और 5 पुरुष सहित 9 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया. इन सभी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए KPHB पुलिस स्टेशन ले जाया गया. मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में स्थित फेमस पब में सेक्स रैकेट सहित अन्य अनैतिक गतिविधियां हो रही थी. 

रविवार रात IPS ने चलाया अंडरकवर ऑपरेशन

रविवार रात 2018 बैच की तेलंगाना कैडर की अधिकारी और कुकटपल्ली की DCP रीति राज ने यहां अंडरकवर ऑपरेशन किया. जिसमें कई नियमों के उल्लंघन का पर्दाफाश हुआ. KPHB पुलिस स्टेशन में आने वाले 'किंग्स एंड क्वीन्स पब' (क्लब मस्ती) पर छापा मारने से पहले DCP रीति राज ने गुप्त रूप से जांच-पड़ताल की.

वेश्यावृति को बढ़ावा दे रहा था पब

यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया जब पुलिस को पब के अंदर संदिग्ध गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक, यह पब कथित तौर पर ग्राहकों को लुभाने और वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने का काम कर रहा था. जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि प्रबंधन शराब परोसने वाली इस जगह पर नाबालिगों के प्रवेश को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय करने में विफल रहा था.

पब के पास NOC भी नहीं, पुरुषों को लुभाती थी महिलाएं

पब कथित तय समय के बाद भी चल रहा था. यहां नियमों का उल्लंघन करते हुए खाना और शराब परोसा जा रहा था. पब के पास वैध 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) भी नहीं था. पुलिस ने कहा, "शुरुआती सबूतों से संकेत मिलता है कि यहां पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने और गलत तरीके से मुनाफा कमाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर बिल बनाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था."

पब पर पहले भी हो चुका था एक्शन

जांचकर्ताओं को यह भी संदेह है कि प्रबंधन अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था और कथित तौर पर ग्राहकों के लिए महिलाओं का इंतजाम कर रहा था. पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि इस पब के खिलाफ पहले भी 2025 के दौरान कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं. पहले की कार्रवाई के बावजूद, अधिकारियों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन जारी रहा.

अब BNS और 'अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम' (Prevention of Immoral Trafficking Act) की संबंधित धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा, "यह छापा ऑपरेशन के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर मारा गया था. आगे की जांच जारी है."

2018 बैच की IPS रिती राज ने चलाया ऑपरेशन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना (2010) की पूर्व छात्रा रहीं रीति राज ने प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (2016) से ग्रेजुएशन किया और फिर सिविल सेवा परीक्षा पास करके 2018 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुईं. कुकटपल्ली की DCP के तौर पर कार्यभार संभालने से पहले, उन्होंने साइबर अपराध और हैदराबाद के साइबराबाद के माधपुर ज़ोन सहित कई अहम पदों पर काम किया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, Hyderabad News, Pub And Disco, Pub Culture, Hyderabad Pub Raid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com