विज्ञापन

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार, क्रॉस वोटिंग के खतरे से कांग्रेस में खलबली

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है. भाजपा ने दो सीटों के लिए पहले ही तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के नाम की घोषणा कर दी थी. इन दोनों ने नामांकन भी कर दिया है. अब तीसरे सीट के लिए बीजेपी ने महेश केवट को भी उतार दिया है. अब यहां राज्यसभा की तीसरी सीट पर BJP के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच मुकाबला होगा.

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार, क्रॉस वोटिंग के खतरे से कांग्रेस में खलबली
मध्य प्रदेश में BJP के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच मुकाबला होगा.
ndtv
  • मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के बाद तीसरा उम्मीदवार उतारा है.
  • मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को उतारा है.
  • महेश केवट का कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन से मुकाबला होगा. अब यहां MLA को एकुजट रखना चुनौती होगी.
भोपाल/नई दिल्ली:

MP Rajya Sabha Elections: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब दिलचस्प हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने यहां अपना तीसरा उम्मीदवार भी उतार दिया है. ऐसे में अब राज्यसभा के लिए 18 जून को मतदान होगा. एमपी से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए BJP के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच मुक़ाबला होगा. दरअसल अब मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के चार उम्मीदवार मैदान में हो गए हैं. अब यहां क्रॉस वोटिंग भी हो सकती है. राज्य में राज्यसभा सीट से तीसरे सीट से किसकी जीत होगी, यह देखना दिलचस्प होगा. 

कौन हैं महेश केवट, जिन्हें बीजेपी ने एमपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को उतारा है. महेश केवट मध्य प्रदेश में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं.  महेश केवट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने मछुआरा वर्ग को संदेश दिया है. महेश केवट 1984 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े है.  वो ओरछा शाखा में मुख्य शिक्षक रह चुके हैं. छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ब्लॉक संयोजक के रूप में कार्य किया.

महेश केवट 1995 से भाजपा की सक्रिय राजनीति में हैं और विभिन्न संगठनात्मक पदों पर काम कर चुके हैं. 2000 में पार्षद निर्वाचित हुए तथा नगर परिषद ओरछा के उपाध्यक्ष भी रहे. भाजपा के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव, शहडोल लोकसभा उपचुनाव, चित्रकूट, मुंगावली और पृथ्वीपुर उपचुनावों में संगठन की ओर से अहम जिम्मेदारियां संभालीं.

Latest and Breaking News on NDTV

भाजपा से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल भी कर चुके नामांकन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है. भाजपा ने दो सीटों के लिए पहले ही तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के नाम की घोषणा कर दी थी. इन दोनों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है. तीसरे सीट के लिए अब महेश केवट को उतार कर भाजपा ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है. अब कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडराने लगा है. 

कांग्रेस के पास 62 वोट, एकजुट रखना चुनौती

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास 62 वोट हैं. एक सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए. उधर बीजेपी को तीसरी सीट जीतने के लिए केवल आठ अतिरिक्त वोट चाहिए. इसी कारण कांग्रेस में हड़कंप मच गया है. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. मीनाक्षी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को अपने वोटों को एकजुट रखना होगा. लेकिन इससे पहले कांग्रेस विधायकों में टूट हो चुकी है. लिहाज़ा एमपी में राज्य सभा चुनाव काँटे का हो गया है. 

कर्नाटक से भाजपा ने एम नागराज को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कर्नाटक में होने वाले राज्यसभा के ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए डॉ. एम नागराज को उम्मीदवार बनाया है. आरएसएस से जुड़े नागराज अभी पार्टी का बिल्डिंग कमेटी संभाल रहे हैं. इसका काम राज्य भर में हर जिले में पार्टी कार्यालय बनाना है.
साथ ही कर्नाटक के विधान परिषद् द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य को उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें - भारी न पड़ जाए राहुल गांधी का नटराजन चुनाव, एमपी कांग्रेस में बेचैनी-कहीं बीजेपी न चल दे तीसरा दांव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Rajya Sabha Election, Madhya Pradesh Rajya Sabha Candidate, Meenakshi Natarajan Rajya Sabha, Tarun Chugh, MP Rajya Sabha Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com