विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर में दहेज और मेहर की रकम को लेकर बवाल, टूटी शादी, दुल्हन के पिता की सदमे से मौत

परिजनों का आरोप है कि शादी से पहले लगातार बढ़ती मांगों और निकाह के दौरान हुए विवाद ने दुल्हन के पिता को गहरे सदमे में डाल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऊधम सिंह नगर में दहेज और मेहर की रकम को लेकर बवाल, टूटी शादी, दुल्हन के पिता की सदमे से मौत
मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब दहेज और मेहर की रकम को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया. विवाद के दौरान सदमे में आए दुल्हन के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत कई बारातियों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया गया.

दहेज और मेहर की रकम को लेकर विवाद

यह मामला ऊधम सिंह नगर के खटीमा का है. जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. निकाह के दौरान बढ़ते विवाद और तनाव के बीच दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

सदमे से दुल्हन की पिता की मौत

परिजनों का आरोप है कि शादी से पहले लगातार बढ़ती मांगों और निकाह के दौरान हुए विवाद ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया. पिता की मौत की खबर फैलते ही मौके पर माहौल गरमा गया और आक्रोशित लोगों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को रोक लिया और मारपीट की गई. इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी, जबकि कुछ बाराती मौके से भागने का प्रयास करते नजर आए.

पुलिस जांच में जुटी

इदर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(ऊधम सिंह नगर से विकास कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: कभी कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग के लिए पार्टी से निकाले गए थे, अब क्रॉस वोटिंग से बीजेपी को जिताएंगे

ये भी पढ़ें: कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर, 1.65 लाख का था इनामी, 40 से ज्यादा दर्ज थे मुकदमे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udham Singh Nagar News, Uttarakhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com