विज्ञापन

UP Weather News: आसमान से बरसेगी आग! बांदा समेत यूपी के 22 जिलों में आज रेड अलर्ट, लखनऊ समेत 37 जिलों में भी झुलसाने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मई के महीने में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने 21 मई 2026 को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण हीटवेव (Severe Heatwave) की चेतावनी जारी की है.

UP Weather News: आसमान से बरसेगी आग! बांदा समेत यूपी के 22 जिलों में आज रेड अलर्ट, लखनऊ समेत 37 जिलों में भी झुलसाने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी में झुलस रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बांदा में तो पारा बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के कई जिलों में तापमान 45 से ज्यादा रह रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में आज भी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. इनमें 22 जिले तो ऐसे हैं, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

रेड अलर्ट वाले हैं ये जिले

उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. इनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी और मिर्जापुर जिले शामिल हैं.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राज्य के कुल 13 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र शामिल हैं.

इन जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में और जगहों के मुकाबले कम गर्मी रहेगी, लेकिन येलो अलर्ट यहां भी जारी रहेगा. इसके अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और अमरोहा में भी येलो अलर्ट जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com