विज्ञापन

बस 9 मिनट के चार्ज में दिल्ली से पटना, सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत

BYD Denza N8 EV Launch: चीनी ऑटो दिग्गज BYD के प्रीमियम सब-ब्रांड डेंजा ने अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी Denza N8 EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इसमें 1003 किमी की शानदार रेंज दी गई है.

बस 9 मिनट के चार्ज में दिल्ली से पटना, सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत
सबसे ज्यादा रेंज वाली ईवी
Denza

अब बस एक चार्ज में अब दिल्ली से पटना पहुंच सकते हैं. दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Denza N8 EV को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया है. आपको बता दें कि इस प्रीमियम कार की प्री-बुकिंग बीते 26 अक्टूबर को शुरू हुई थी और अब कंपनी ने इसकी कीमतों का भी खुलासा कर दिया है. Denza ने इसे छह वेरिएंट्स के ऑप्शन्स में पेश किया है. जिनकी कीमत 2,69,900 युआन से 3,29,900 युआन (लगभग 37.99 लाख रुपये से 46.44 लाख रुपये) के बीच रखी गई है.

एक शानदार और बेहद स्पेसियस 5-सीटर के रूप में डिजाइन की गई Denza की नई N8 असल में पहले से बिक रही 6-सीटर N8L का ही एक छोटा रूप है. ये गाड़ी खासतौर से उन ग्राहकों को अट्रैक्ट करेगी जो तीन-रो (लाइन) वाली सीटों के बजाय केबिन के आराम और सामान रखने के लिए बेहतरीन बूट स्पेस को ज्यादा प्रॉयोरोटी देते हैं. कंपनी ने फिलहाल इसके प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन को बाजार में उतारा है, जबकि इसका प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल बाद में पेश किया जाएगा.

शानदार डिजाइन और बड़ा साइज

Denza N8 EV दिखने में काफी प्रीमियम और आकर्षक लगती है. ये कंपनी की सिग्नेचर π-Motion डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है, जिसे काफी स्मूथ और घुमावदार लुक दिया गया है. इसके फ्रंट में स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और हवा के बहाव को बेहतर बनाने के लिए एक एक्टिव एयर इनटेक सिस्टम मिलता है. साइज की बात करें तो यह एक काफी बड़ी SUV है, जिसकी लंबाई 5,150 mm, चौड़ाई 1,999 mm और ऊंचाई 1,820 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 3,075 mm का है. अपनी बड़ी बहन N8L के मुकाबले लंबाई में यह लगभग 50 mm छोटी है.

5-स्टार होटल जैसा केबिन और बूट स्पेस

Denza N8 EV के अंदर कदम रखते ही आपको एक बिल्कुल नए जमाने का लग्जरी केबिन देखने को मिलता है, जहां से फिजिकल बटन्स को पूरी तरह हटा दिया गया है. केबिन की मुख्य खासियत इसका बड़ा 30-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले और ड्राइवर व सह-यात्री के लिए दिया गया 1.1-मीटर चौड़ा 'Skyline' स्क्रीन है.

इस गाड़ी में सीटों की तीसरी रो (लाइन) नहीं दी गई है, इसलिए इसका बूट स्पेस बहुत बड़ा हो जाता है. इसमें आपको 1,046 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसके अलावा, इसकी रियर सीटों को 4/6 के रेशियो में पूरी तरह से फोल्ड भी किया जा सकता है, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह फ्लैट हो जाता है और आप इसमें साइकिल या कैंपिंग के भारी सामान आसानी से रख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

1,193 hp की पावर और कम्पस टर्न

परफॉर्मेंस के मामले में ये इलेक्ट्रिक SUV किसी से कम नहीं है. ये सिंगल-मोटर (रियर-व्हील ड्राइव) और ट्राई-मोटर (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों ही ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

  • सिंगल मोटर वेरिएंट: यह 320 kW (429 hp) और 370 kW (496 hp) की दो अलग-अलग पावर ट्यूनिंग में आता है.
  • ट्राई-मोटर वेरिएंट (e3 प्लेटफॉर्म): इसके सबसे प्रीमियम वेरिएंट में आगे की तरफ एक और पीछे की तरफ दो मोटर्स लगी हैं, जो मिलकर इसे 890 kW यानी लगभग 1,193 hp की ताकत देती हैं. इस सुपर पावर की मदद से ये बिना आगे बढ़े एक ही जगह पर कम्पस टर्न और इंटेलिजेंट क्रॉलिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है.

बैटरी क्षमता, रेंज और सुपरफास्ट चार्जिंग

Denza N8 EV 105.8 kWh और 130.2 kWh के दो अलग-अलग बड़े बैटरी पैक्स के साथ आती है, जो वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग ड्राइविंग रेंज देते हैं.

  • 800 किमी (648 किमी WLTP रेंज)
  • 840 किमी (680 किमी WLTP रेंज)
  • 970 किमी (786 किमी WLTP रेंज)
  • 1,003 किमी (812 किमी WLTP रेंज)

कंपनी का दावा है कि BYD की दूसरी जनरेशन की मशहूर ब्लेड बैटरी और फ्लैश चार्जिंग तकनीक की बदौलत इन बैटरियों को केवल 9 मिनट में पूरी तरह से फुल चार्ज किया जा सकता है, जो इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर है. इसके अलावा, भविष्य में आने वाले इसके प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में लगभग 435 किमी (~352 किमी WLTP) की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज मिलने की उम्मीद है. भारत में भी Denza की एंट्री हो रही है, ऐसे में उम्मीद है कि इसको भी आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें | पटना पुलिस की बड़ी तैयारी, लाइसेंस होगा रद्द और गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट, पेंडिंग चालान वालों की हो रही पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, BYD, Denza, Denza N8 EV, Denza N8 EV 1003 Km Range Blade Battery Specifications
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com