विज्ञापन

100 KM की रेंज, बैटरी निकाल कर घर या ऑफिस में चार्ज.. Vespa के 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश

New Vespa Electric Scooters 2027: Vespa ने EICMA 2026 में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Sprint S, Primavera और Primavera Tech को पेश किया है. जानिए रेंज और बाकी डिटेल्स.

100 KM की रेंज, बैटरी निकाल कर घर या ऑफिस में चार्ज.. Vespa के 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश
Vespa के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश
Vespa

दोपहिया ब्रांड Vespa ने साल 2027 के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को बड़ा अपडेट देते हुए तीन नए मॉडल्स पेश किए हैं. मिलान मोटरसाइकिल शो (EICMA 2026) में पेश किए गए इस नए लाइन-अप में Sprint S, Primavera और Primavera Tech शामिल हैं. ये नई रेंज जहां एक तरफ Vespa के ट्रेडिशनल और बेहद खूबसूरत क्लासिक इटैलियन स्टाइल को बरकरार रखती है.

वहीं दूसरी तरफ इसमें Piaggio Group द्वारा स्वदेशी रूप से डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया बिल्कुल नया और मॉडर्न इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इसके शुरुआती दोनों मॉडल्स खासतौर से शहर में रोजाना आने-जाने के लिए बनाए गए हैं. इनकी टॉप स्पीड 45 kmph और इको (ECO) मोड में रेंज 85 किमी तक है, जबकि इसका फ्लैगशिप मॉडल पहले से ज्यादा रफ्तार और लंबी रेंज ऑफर करता है.

अलग-अलग परफॉर्मेंस वाले तीन शानदार मॉडल्स

Vespa की इस नई इलेक्ट्रिक रेंज में शामिल तीनों स्कूटर्स दिखने में तो लगभग एक जैसी क्लासी लगती हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस और फीचर्स की क्षमता काफी अलग है.

Sprint S और Primavera: इन दोनों स्कूटर्स को मोपेड के तौर क्लासिफाइड किया गया है, जिनकी टॉप स्पीड 45 kmph तक लिमिट है. ये दोनों ही मॉडल इको मोड में सिंगल चार्ज पर 85 किमी तक की रेंज देने का दावा करते हैं. इनकी सबसे बड़ी यूएसपी इनकी रिमूवेबल बैटरी है, जिसे ग्राहक आसानी से स्कूटर से बाहर निकालकर अपने घर या ऑफिस में चार्ज कर सकते हैं. इसके लिए गाड़ी को चार्जिंग पॉइंट के पास खड़ा करने की कोई जरूरत नहीं होती है.

Primavera Tech: ये इस सीरीज का सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैटेगिरी में रखा गया है. इसकी टॉप स्पीड 67 kmph है. Vespa का दावा है कि इको मोड में ये स्कूटर पूरे 100 किमी की शानदार रेंज दे सकती है, जबकि वर्ल्डवाइड मोटरसाइकिल टेस्ट साइकिल (WMTC) के अनुसार इसकी सर्टिफाइड रेंज 90 किमी है. ये पिछले मॉडल की प्रमाणित रेंज के मुकाबले 12.5% का अपग्रेड है.

दमदार मोटर और सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

इन तीनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में Piaggio Group द्वारा इटली में ही डेवलप और निर्मित की गई एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के अनुसार, मोटर का मॉड्यूलर आर्किटेक्चर इसकी एफिशिएंसी को बढ़ाता है, बिजली की खपत को कम करता है और राइडर को बेहद रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस देता है. बाइक के कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक नया स्पीड सेंसर भी जोड़ा गया है. इस मोटर को एनवायरमेंट फ्रेंडली बनाने के लिए इसमें रेयर अर्थ मैटेरियल से बने पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

इस दमदार मोटर के साथ, Primavera Tech वेरिएंट में एक नया व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है. Vespa का दावा है कि इस पूरे कॉम्बिनेशन की वजह से घर के बिजली बोर्ड से चार्जिंग के दौरान होने वाली बिजली की खपत में 17% तक की बड़ी कमी आती है. इसका नया चार्जर भी काफी फास्ट है, जो बैटरी को महज 2.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज कर देता है. ध्यान रहे कि चार्जिंग का ये आंकड़ा केवल टेक वेरिएंट के लिए जारी किया गया है, जबकि इसके बाकी दोनों मॉडल्स की चार्जिंग टाइमलाइन की घोषणा अभी नहीं की गई है.

क्लासिक लुक और हाई-टेक फीचर्स का पूरा पैकेज

  • TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: इसमें 5-इंच का रंगीन टीएफटी डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो बची हुई रेंज, बैटरी स्टेटस, एनर्जी रिकवरी लेवल्स और नेविगेशन की पूरी जानकारी दिखाता है.
  • Vespa MIA कनेक्टिविटी: इस प्रीमियम वेरिएंट में Vespa का खुद का मल्टीमीडिया सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है, जो आपके स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर कॉल अलर्ट्स और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं देता है. अन्य दो वेरिएंट्स में इसे एक्सेसरी के तौर पर अलग से लगवाना होगा.
  • कीलेस स्टार्ट: इसमें Piaggio Keyless सिस्टम मिलता है, जो बिना चाबी के स्कूटर स्टार्ट करने, इलेक्ट्रॉनिक इमोबिलाइजर एक्टिवेट करने और दूर से ही सीट के लॉक को खोलने की सुविधा देता है.
  • बैटरी मेंटेनेंस फंक्शन: इसमें एक खास मेंटेनेंस फीचर दिया गया है, जो स्कूटर के लंबे समय तक खड़े रहने या इस्तेमाल न होने की स्थिति में बैटरी के चार्ज को सुरक्षित रखता है और उसे ड्रेन होने से बचाता है.

इसके अलावा, इन तीनों ही स्कूटर्स में एलईडी लाइट्स और फोन चार्जिंग के लिए एक USB पोर्ट स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि टॉप-एंड टेक वेरिएंट में फ्रंट लेग शील्ड के अंदर दो एक्स्ट्रा LED कर्टसी लाइट्स भी दी गई हैं.

क्या भारत में लॉन्च होंगे ये स्कूटर्स?

फिलहाल Vespa ने अपनी इस नई 2027 इलेक्ट्रिक रेंज की भारत में लॉन्चिंग डेट या कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. कंपनी इस समय भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय पेट्रोल-इंजन वाले स्कूटर्स ही बेचती है, और इन तीनों नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में कब तक लाया जाएगा, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें | डीजल-CNG गाड़ियों की छुट्टी! 29 KM माइलेज वाली जबरदस्त कार, कीमत भी बेहद कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vespa, Scooter, Electric Scooter, Vespa Scooter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com