विज्ञापन

आज का मौसम: दिल्ली-NCR में ठंड के बीच आज बारिश की संभावना, यूपी बिहार से दक्षिण भारत तक 13 राज्यों में IMD का अलर्ट

Weather Today: देशभर में मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है. नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिए होने से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत 13 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. उत्तर भारत में तापमान गिरने से ठंड का असर भी बढ़ेगा.

आज का मौसम: दिल्ली-NCR में ठंड के बीच आज बारिश की संभावना, यूपी बिहार से दक्षिण भारत तक 13 राज्यों में IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश (फोटो:IANS)
  • चक्रवात मुरासु के कमजोर पड़ने के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और ठंडा हो गया है.
  • तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी और बिहार तक तेरह राज्यों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी है.
  • पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह-शाम ठंडक बढ़ी है.

चक्रवात मुरासु का असर कम होने के बाद मौसम तेजी से बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच ठंड का असर भी शुरू हो चुका है. पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी है, तमिलनाडु, केरल के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल से यूपी, बिहार तक 13 राज्यों में आज मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी राज्यों के तापमान में भी गिरावट शुरू कर दी है. जिससे सुबह-शाम की ठंड और कोहरे ने लोगों को स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया है.

दिल्ली-NCR में बढ़ रहा प्रदूषण

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का असर बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI फिलहाल 400 के पार जा रहा है, जिससे सुबह से ही मोटी धुंध छायी रहती है. IMD के मुताबिक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध छाया हुआ है, हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है, जबकि तापमान में हो रही गिरावट से शाम होते ही ठंडक बढ़ेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं नोएडा में 456 और ग्रेटर नोएडा में 426 AQI दर्ज किया गया. मौसम विभाग मुताबिक आज से 8 नवंबर तक दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे प्रदूषण और ज्यादा बढ़ सकता है. दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा 'वेरी पुअर' से 'सीवियर' कैटेगरी में पहुंच गई है. 

यूपी में बढ़ रही ठंड 

यूपी में कोहरे और ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. IMD के मुताबिक आज कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सुबह के वक्त सभी जिलों में हल्का कोहरा दिख रहा है, हालांकि दोपहर तक धूप खिलने की संभावना है. यूपी के गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा में सुबह के वक्त धुंध होने से ट्रैफिक की रफ्तार आज पहली बार थमी नजर आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक से दो दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड का असर और बढ़ेगा. 

IMD के मुताबिक पश्चिम और मध्य भारत में इस हफ्ते कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा, बिहार-यूपी में बारिश से तापमान गिरेगा, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी जगहों पर धूप खिली रहेगी. 

तमिलनाडु में भारी बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी में आज सुबह से ही कई स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर जारी है. तमिलनाडु के तिरुवरूर में भारी बारिश होने से कई इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी 7 से 8 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना रहेगी. भले ही चक्रवाती तूफान मुरासु का असर कम हो गया है,  तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, कर्नाटक और तेलंगाना में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूरे दक्षिण भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. 

उत्तराखंड हिमाचल में बर्फबारी रहेगी जारी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल के मंडी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम है. मनाली में आज अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम माइनस 5 डिग्री तक जा सकता है। 8-9 नवंबर को उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Delhi Weather, Delhi AQI Today, UP Weather, Aaj Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com