गीतार्जुन
-
MP के मुरैना और राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से चार लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना और राजगढ़ में रविवार को डूबने से 4 लोगों की मौत हुई. मुरैना में चंबल नदी के मचेला घाट पर ग्वालियर के देवेंद्र सिकरवार और उनके बेटे वंशु की डूबने से मौत हुई.
- सितंबर 14, 2026 07:52 am IST
- Edited by: गीतार्जुन
-
पुरुष दोस्त के साथ रिलेशन में आने को कहा, जब इनकार किया तो 4 सहेलियों ने छात्रा को जमकर पीटा
सतना में कॉलेज छात्रा को रिलेशनशिप से इनकार करने पर उसकी 4 सहेलियों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटा और वीडियो वायरल कर दिया. आरोप है कि एक छात्र के दबाव में 6 अगस्त को बाजार के बहाने ले जाकर डंडे से मारा और वीडियो कॉल पर छात्र से माफी मंगवाई.
- सितंबर 13, 2026 15:01 pm IST
- Reported by: ज्ञान शुक्ला, Edited by: गीतार्जुन
-
MP: स्कूल बस में सवार थे बच्चे, तभी कार सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
ग्वालियर में टेकनपुर के पास स्कूल बस ड्राइवर पर बदला लेने के लिए फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार किया. बस में 50 बच्चे थे. ड्राइवर खेम सिंह यादव घायल है। आरोपी अर्जुन उर्फ भीमा अपने भाई की 2022 में मौत का बदला लेना चाहता था.
- सितंबर 13, 2026 11:44 am IST
- Reported by: Dev Shrimali, Edited by: गीतार्जुन
-
ग्वालियर वायुसेना अड्डे से विमान का कबाड़ चोरी, कचरे की ट्रॉली से ले गए बाहर; तीन गिरफ्तार
ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन से विमान संबंधी कबाड़ चोरी मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मजदूरों ने कबाड़ को कचरे के नीचे छिपाकर ट्रॉली से बाहर निकाला था. सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार की शिकायत पर TI यशवंत गोयल ने कार्रवाई कर सामान बरामद किया.
- सितंबर 13, 2026 10:51 am IST
- Reported by: Dev Shrimali, Edited by: गीतार्जुन
-
सागर जहरीली शराब कांड: 30000 के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस पर बरसाई थी गोलियां
सागर जहरीली शराब कांड में फरार 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत को रविवार तड़के बहरोल के कठुआ नाला के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पुलिस पर तीन फायर किए, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी.
- सितंबर 13, 2026 09:45 am IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: गीतार्जुन
-
सागर शराब कांड: पूरे नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका, चंदू ने दी जमीन तो शराब किसने बनाई? जांच में बड़े खुलासे
सागर जहरीली शराब कांड में जांच के दौरान नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें पता चला है कि चंदू राजा ने जमीन दी और रवि लखेरा ने शराब बनाई. मनीष लोधी ने सप्लाई नेटवर्क को संभाला था. शराब बनाने के लिए केमिकल UP से और बोतल हरियाणा से आती थी.
- सितंबर 13, 2026 09:21 am IST
- Written by: हनी दुबे, Edited by: गीतार्जुन
-
MP: छात्राओं को हिजाब पहनने और नमाज के लिए किया मजबूर, स्कूल के 4 आरोपियों के खिलाफ FIR रद्द करने से HC का इनकार
MP हाईकोर्ट ने दमोह के गंगा जमुना स्कूल में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनने और नमाज के लिए मजबूर करने के मामले में 4 आरोपियों की FIR रद्द करने से इनकार किया. जस्टिस हिमांशु जोशी ने कहा धमकी-दबाव के आरोप प्रथम दृष्टया निराधार नहीं हैं.
- सितंबर 13, 2026 07:40 am IST
- Edited by: गीतार्जुन
-
जहरीली शराब और कफ सीरप कांड में हुई सख्त कार्रवाई- बोले CM मोहन यादव; हर साल 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा सागर जहरीली शराब कांड और छिंदवाड़ा कफ सीरप से मौतों पर सरकार ने तत्परता से कठोर कार्रवाई की है. आरोपी रवि लखेरा का एनकाउंटर हुआ. उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ अभियान, जबलपुर को मेट्रोपॉलिटन बनाने और PM मोदी के 25 साल पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी.
- सितंबर 11, 2026 14:59 pm IST
- Edited by: गीतार्जुन
-
बैंक कर्मचारियों की फाइव-डे वर्किंग की मांग, MP में 7 हजार बैंक बंद, बाद में भी हड़ताल की चेतावनी
फाइव डे वर्किंग और दो वीकऑफ की मांग पर MP-CG में बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. MP में 8707 में से 7000 शाखाएं बंद हैं, 42 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इसके अलावा आज 5500 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है.
- सितंबर 11, 2026 14:00 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, नीलेश त्रिपाठी, Edited by: गीतार्जुन (भाषा के इनपुट के साथ)
-
MP: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली
सागर जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी रवि लखेरा का बारायठा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 4 बजे शॉर्ट एनकाउंटर हुआ. पुलिस को देखकर भागने पर पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कर पूछताछ जारी है.
- सितंबर 11, 2026 12:15 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: गीतार्जुन
-
इंदौर के पलासिया चौराहे पर लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमला, फिर खुद का गला काटा
इंदौर के पलासिया चौराहे पर लिव-इन पार्टनर ने महिला का रास्ता रोककर धारदार हथियार से गले पर हमला कर दिया. महिला 3 साल से आरोपी के साथ लिव-इन में थी और परेशान करने की शिकायत करने जा रही थी.
- सितंबर 11, 2026 11:25 am IST
- Reported by: भारत पाटिल, Edited by: गीतार्जुन
-
MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून: 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल इंदौर-उज्जैन में भी बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर सक्रिय हुआ है. बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से शुक्रवार को रीवा, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों और शनिवार को इंदौर, उज्जैन में बारिश का अलर्ट है.
- सितंबर 11, 2026 10:32 am IST
- Reported by: अजय शर्मा, Edited by: गीतार्जुन
-
सीहोर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लीक हुई क्लोरीन गैस, ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में कराया भर्ती
सीहोर के लसूड़िया खास में काहिरी बांध फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप मच गया. गैस से 8-10 लोगों को जलन, घुटन और उल्टी की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
- सितंबर 11, 2026 07:46 am IST
- Reported by: कपिल सुर्यवंशी, Edited by: गीतार्जुन
-
परिवार के विरोध के बाद भी 20 साल की युवती ने चुना संन्यास का रास्ता, HC ने कहा- बालिग को अपने फैसले का अधिकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने सांसारिक जीवन त्याग कर जैन साध्वी बनने की इच्छुक 20 वर्षीय युवती को राहत देते हुए कहा है कि एक वयस्क नागरिक के तौर पर वह अपनी जिंदगी के फैसले लेने और अपनी इच्छा के अनुसार धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र है.
- सितंबर 10, 2026 15:34 pm IST
- Reported by: भारत पाटिल, Edited by: गीतार्जुन (भाषा के इनपुट के साथ)
-
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने अल्पेश यशवंत कोगजे, राज्यपाल ने आज दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने भोपाल लोक भवन में शपथ ली. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ दिलाई, CM मोहन यादव मौजूद रहे। गुजरात हाईकोर्ट से आए जस्टिस कोगजे अब जबलपुर में कार्यभार संभालेंगे.
- सितंबर 10, 2026 14:00 pm IST
- Edited by: गीतार्जुन, Indo Asian Service News