विज्ञापन

भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर मस्क के साजिश वाले आरोप पर एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल ने दिया करारा जवाब

भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर सुनील मित्तल ने साफ कहा है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए कंपनियों को तय प्रक्रियाओं का पालन करने में धैर्य रखना चाहिए.

भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर मस्क के साजिश वाले आरोप पर एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल ने दिया करारा जवाब
Sunil Mittal vs Elon Musk: एलन मस्क के बयान पर भड़के सुनील मित्तल बोले- वह थोड़ी जल्दबाजी कर रहे हैं.
NDTV इंडिया

भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर चल रहे विवाद पर एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने एलन मस्क को करारा जवाब दिया है. एनडीटीवी के खास कार्यक्रम 'वाक द टॉक' में NDTV ग्रुप के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के साथ बातचीत के दौरान सुनील मित्तल ने भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर खुलकर बात की. एलन मस्क द्वारा भारतीय कारोबारियों पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मस्क इस मामले में थोड़ी जल्दबाजी और झुंझलाहट दिखा रहे हैं, जबकि असलियत यह है कि इस प्रक्रिया में देश की सुरक्षा सर्वोपरि है.

सुनील मित्तल ने साफ शब्दों में कहा कि, "हम मस्क से ज्यादा लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और हम धैर्य के साथ नियमों का पालन कर रहे हैं." उन्होंने समझाया कि कोई भी देश अपनी संप्रभुता और सुरक्षा जरूरतों का आकलन करने में समय लेता है. 

उन्होंने यूक्रेन संकट का उदाहरण देते हुए  चेताया कि संकट के समय सैटेलाइट सिस्टम और इंटरनेट की स्पीड कम होने से लोगों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है.यही वजह है कि आज के समय में देश अपनी अहम और क्रिटिकल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को किसी भी विदेशी खिलाड़ी के हाथों में सौंपने से पहले सौ बार सोच रहे हैं.

मित्तल के इस बयान से साफ है कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों को भी देश के सुरक्षा मानकों और नियमों के दायरे में रहकर ही चलना होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com