उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य व रसद विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही 100 क्विंटल से ऊपर गेहूं विक्रय पर किसानों को सत्यापन से छूट दे दी है. किसान अनुमानित उत्पादन का तीन गुना तक बिक्री कर सकेंगे, जिससे अभिलेखों में त्रुटि इत्यादि से गेहूं बेचने में उन्हें परेशानी न हो. शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.
बयान में कहा गया कि सरकार ने व्यवस्था की है कि पंजीकृत किसान सत्यापन के बिना भी 100 क्विंटल तक गेहूं बेच सकते हैं. सत्यापन के बाद कुल उत्पादकता के आधार पर उत्पादन क्षमता का तीन गुना तक गेहूं बेचने की सुविधा है, जिससे सत्यापन अथवा अभिलेखों में त्रुटि के कारण किसान को उत्पादित गेहूं बेचने में असुविधा न हो. गेहूं की बिक्री के लिए किसान खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल या विभाग के मोबाइल ऐप पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मौके पर ही गेहूं की तौल की सुविधा
बयान के अनुसार, किसानों को 2,425 रुपये प्रति क्विंटल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल रहा है, साथ ही उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिल रहे हैं. किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्र रोजाना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुले रहते हैं. निर्बाध सेवा के लिए खरीद केंद्र छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहते हैं. खेतों में कटाई जारी रहने के दौरान मौके पर ही गेहूं की तौल की जा रही है. बयान में कहा गया है कि भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा हैं.
उत्तर प्रदेश में 3.77 लाख पंजीकृत किसान
उत्तर प्रदेश में शनिवार तीन बजे तक गेहूं खरीद की जानकारी देते हुए कहा गया कि राज्य में पंजीकृत किसान 3,77,678 हैं जिनमें गेहूं बिक्री करने वाले किसान 39,006 हैं। गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 5,804 है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं