विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए दोस्ती, 9 महीने की लिव इन रिलेशन ...फिर 64 लाख ठग कर फरार हुआ ठग गिरफ्तार

मेट्रोमोनियल व सोशल मीडिया साईट पर हाई प्रोफाईल बनाकर अपने आप को अनमैरिड या तालाकशुदा बताकर वादी युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फसाकर 64 लाख की ठगी की थी. 

मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए दोस्ती, 9 महीने की लिव इन रिलेशन ...फिर 64 लाख ठग कर फरार हुआ ठग गिरफ्तार
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने और 64 लख रुपए ठगने कि आरोपी युवक नेहुल सुराना को सर्विलांस और मुखबिरी के आधार पर रेडीशन होटल सेक्टर-55, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है. मेट्रोमोनियल व सोशल मीडिया साईट पर हाई प्रोफाईल बनाकर अपने आप को अनमैरिड या तालाकशुदा बताकर वादी युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फसाकर 64 लाख की ठगी की थी. 

पुलिस के गिरफ्त मे आया ठग नेहुल सुराना राजस्थान का रहने वाला है. मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली युवती सेक्टर 56 में रहती है. वह सेक्टर 62 की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है. उसकी मुलाकात अगस्त 2024 में मेट्रोमोनियल साइट पर जयपुर जवाहर नगर के नेहुल सुराना से हुई थी. उसने खुद को रिटायर्ड अधिकारी बताया. युवती को नेहुल की प्रोफाइल पसंद आने पर एक रेस्त्रा में मिले. युवक ने सेक्टर 18 के रेडीसन ब्लू होटल में जल्द शादी करने का वादा किया. दोनों कई जगह पर घूमने भी गए. फिर नोएडा में ही लिवइन रिलेशन में साथ-साथ रहने लगे.
बाइट : सुमित शुक्ला एडिशनल डीसीपी नोएडा 

नेहुल सुराना ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फसाकर अपनी तथा अपने परिवार की आर्थिक समस्याओ को बताकर व अपने अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर पोपर्टी, कीमती वाहन खरीदने को बताकर पीडिता के बैंक में जमा धनराशि की अपने खाते में लेता है व पीडिता का अच्छा फोफाईल होने के कारण पीडिता के अकाउंट पर विभिन्न बैंक  व एप के माध्यम से पीडिता का फोन इस्तेमाल कर पर्सनल लोन लेता है, जिनका पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर प्राप्त धनराशि को मौज मस्ती व लग्जरी शौक पूरे करने में खर्च करता है.

युवक ने कारोबार में मदद और शादी के नाम पर 25 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए. उसके बाद युवती से 40 लाख रुपये का लोन भी कराकर रकम अपनी खाते में ट्रांसफर करा ली. करीब नौ माह साथ रहने के बाद युवक एकाएक रूम छोड़कर चला गया. जिसके बाद पीडि़ता ठगे का अहसास हुआ और उसने थाना सैक्टर-58, नोएडा, मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने जांच शुरु की और सर्विलांस और मुखबिरी के आधार पर रेडीशन होटल सेक्टर-55, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Matrimonial Site, Cyber ​​Fraud, Engineer Fraud, Woman Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com