देश को झकझोरकर रख देने वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी ने कबूलनामा दे दिया है. दोनों ने कई ऐसी बातें बताई हैं, जो हैरान कर रही हैं. दोनों किस कदर नशे की गिरफ्त में थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हिमाचल ट्रिप उन्होंने अपनी इस लत के चलते प्लान की थी. दोनों ने बताया है कि वे नशे की गिरफ्त में फंस चुके थे. वे सूखे नशे के अलावा इंजेक्शन वाला नशा भी करते थे. उन्होंने ये भी बताया है कि उनकी मुलाकात किस तरह से हुई थी. क्या सौरभ की हत्या से पहले दोनों ने नशा किया था? हत्या के ठीक बाद दोनों कसोल क्यों गए, जानिए अपने उन्होंने क्या क्या बताया है...
- कबूलनामे में दोनों ने बताया कि 2019 से वे नशे की गिरफ्त में थे.
- दोनों सूखा नशा करने के साथ-साथ नशे वाले इंजेक्शन भी लेते थे.
- दोनों का प्यार कैसे परवान चढ़ा, इस पर भी उन्होंने खुलासा किया है. मुस्कान के मुताबिक स्कूल की री-यूनियन पार्टी में उसकी साहिल से मुलाकात हुई थी.
- सौरभ की हत्या से पहले दोनों ने नशा किया था.
- हत्या के बाद दोनों कसोल नशे के लिए गए थे.
- इसे पहले भी दोनों मनाली और कसोल में नशा करने जा चुके थे.
- नशे की इस लत को देखते हुए 15 दिन तक दोनों की काउंसलिंग की जाएगी.
सौरभ राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
सौरभ राजपूत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की एक रिपोर्ट सामने आ गई है. पुलिस को सौंपी गई इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली चीजें हैं. रिपोर्ट बता रही है कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर कितनी बेरहमी से सौरभ की हत्या की थी. रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ के शरीर पर कई जख्म मिले हैं. इसमें से तीन जख्म उसके दिल के पास बताए जा रहे हैं. साहिल ने कटर से उसकी गर्दन और हथेलियां काट दी थीं और उन्हें अपने घर ले गया था. बाद में लाश को नीले रंग के ड्रम में सीमेंट से पैक कर दिया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
साल 2016 में की थी सौरभ से शादी
सौरभ की मां रेनू ने बताया कि कैसे मुस्कान ने सौरभ को परिवार से दूर कर दिया था. उन्होंने बताया कि साल 2016 में नोटबंदी के दौरान दोनों की शादी हुई थी. इस शादी से उन्हें एक बेटी भी हुई. मुस्कान शादी के बाद परिवार के साथ एक-डेढ़ साल रही. वह छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ती थी. रेनू ने बताया कि मुस्कान कभी घर पर खाना नहीं बनाती थी. उन्होंने बताया कि मुस्कान 2018-19 में घर छोड़ दिया. उसने जाते समय कहा था, "मैं तुम्हारे लड़के का मुंह नहीं देखने दूंगी." रेनू ने बताया कि सौरभ घर पर आता-जाता रहता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं