यूपी के सहारनपुर में पुलिस को एक फोन आता है. Hello, मैं योगेश रोहिला बोल रहा हूं...बीजेपी जिला कार्यकारिणी का सदस्य. पुलिस भी कहती है...जी सर, कहिए. योगेश बोलता है... मैंने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को गोलियों से भून दिया है. मैं सांगाठेडा गांव में अपने घर पर हूं. आ जाओ.
इसके बाद जब पुलिस सहारनपुर के सांगाठेडा गांव पहुंची तो गंदे नाले के पास संकरी गली में खून से सनी एक महिला तड़प रही होती है. बगल में एक मासूम बच्चा मरा पड़ा मिलता है...आनन-फानन में पुलिस एंबुलेंस बुलाती है और सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर करती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- यूपी के सहारनपुर में बीजेपी नेता ने की अपने तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या, घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती
बीजेपी नेता ने पत्नी और बच्चों को गोलियों से भून दिया
यूपी के सहारनपुर में बीजेपी नेता योगेश रोहिला के इस कांड को सुनकर हर किसी के होश उड़ गए और पैरों तले जमीन खिसक गई. मांग यही है कि अपनी पत्नी और बच्चों को गोलियों से भूनने वाले इस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, क्योंकि इस शख्स ने अपने ही हाथों अपने हंस्ते खेलते परिवार को उजाड़ डाला...नाम है योगेश रोहिला...बीजेपी का नेता है...जो अपनी सनक के चलते हैवान बन गया.
सहारनपुर के गांव सांगाठेडा में बीजेपी जिला कार्यकारिणी का सदस्य योगेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था. शनिवार को दोपहर को योगेश ने अपनी पत्नी नेहा को गोली मार दी. साथ ही 11 साल की बेटी श्रद्धा, 6 साल के बेटे शिवांश और 4 साल के देवांश के भी सिर में गोली मार दी. गोलियों और चीख पुकार की आवाज से गांव में अफरा तफरी मच गई. पूरा गांव सन्न रह गया.
बीजेपी नेता ने पत्नी, बच्चों को क्यों मारा?
सांगाठेडा गांव की ये महिला भले ही योगेश की मानसिक स्थिति ठीक ना होने की बात कह रही हो..लेकिन योगेश ने ये कांड क्यों किया? क्यों इसने अपने तीनों बच्चों की जान ले ली. क्यों इसने अपनी पत्नी पर गोली बरसा दीं? वजह सुनकर हर कोई सन्न है. इन सबसे पीछे वजह थी...शक...वही शक...जो अगर दिमाग में घर कर जाए...तो सब कुछ बर्बाद कर देता है.
सहारनपुर पुलिस के SSP रोहित सिंह ने बताया कि अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते योगेश रोहिला ने इस गोलीकांड को अंजाम दिया. ये बात उसने खुद पुलिस के सामने कबूल की. चरित्र पर शक के चलते योगेश रोहिला नाम के इस शख्स ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से भून डाला. छोटे-छोटे बच्चे तो काल के गाल में समा गए हैं, जबकि पत्नी नेहा अब भी अस्पताल में पड़ी तड़प रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं