विज्ञापन

कानपुर में कार की छत पर युवक से हैवानियत मामले में पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंट का केस, शव हाईवे पर रख परिजनों का हंगामा

कार सवारों ने वीरू को ऐसी यातनाएं दी थीं कि मौत भी शर्मिंदा हो जाए. पुरानी रंजिश के चलते दो दिन पहले हमलावरों ने उसे पहले तो पीट-पीटकर अधमरा किया. फिर कार की छत पर लटकाकर उनके दोनों हाथों को कार के शीशे में फंसा दिया था.

कानपुर में कार की छत पर युवक से हैवानियत मामले में पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंट का केस, शव हाईवे पर रख परिजनों का हंगामा
कानपुर हत्या मामले में फूटा परिजनों का गुस्सा.
NDTV
  • कानपुर में सेल्समैन वीरू भदोरिया के साथ कार सवारों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर उसकी हत्या कर दी
  • पुलिस ने हत्या के बजाय एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया, जिसके बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया
  • मृतक के परिजनों ने नौबस्ता सागर हाईवे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की
लखनऊ:

कानपुर के हनुमंत विहार में  37 साल के सेल्समैन वीरू भदोरिया के साथ कार सवार ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसे इतनी यातनाएं दीं कि उसकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी देख किसी की भी रूह कांप उठे. लेकिन इसके बावजूद पुलिस की लापरवाही देखिए कि उसने हत्या के बजाय एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया.इस बात से वीरू का परिवार बहुत ज्यादा गुस्से में है. गुस्साए परिजनों ने उसके शव को नौबस्ता सागर हाईवे पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए.

वीरू के परिजनों ने किया हाईवे जाम

देखते पूरे हाईवे पर भारी जाम लग गया. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने वीरू के परिजनों को समझाकर वहां से हटाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस की उनके साथ काफी बहस भी हुई. गुस्साई भीड़ और मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए. प्रशासन ने जब उनको भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इसके बाद परिजन शव को हाईवे से हटाकर दाह संस्कार के लिए ले गए.

Latest and Breaking News on NDTV

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

इस घटना के बाद डीपीसी दीपेंद्र चौधरी ने एनडीटीवी को फोन पर बताया इस मामले में उन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कार के ऊपर वीरू को लादकर भागते नजर आए थे. वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई हैं. डीसीपी ने बताया कि उसके परिजनों ने एक तहरीर दी है. उसे भी विवेचना में जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच हो रही है कि क्या पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती है. 

कार की छत पर लादकर की थी हैवानियत

बता दें कि  कार सवारों ने वीरू को ऐसी यातनाएं दी थीं कि मौत भी शर्मिंदा हो जाए. पुरानी रंजिश के चलते दो दिन पहले हमलावरों ने उसे पहले तो पीट-पीटकर अधमरा किया. फिर कार की छत पर लटकाकर उनके दोनों हाथों को कार के शीशे में फंसा दिया. फिर कार तो तेज रफ्तार से करीब डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ाया. इसके बाद वे हॉर्न बजाकर भागते नजर आए, फिर सड़क पर गिराकर उसके ऊपर कार चढ़ा दी. यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया.इस घटना में पुलिस के रवैये से वीरू के परिजन बहुत ही गुस्से में हैं.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-कार की छत पर लिटाकर 1.5KM घुमाया, शीशे में फंसा रहा हाथ... कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Kanpur Crime, Kanpur Crime News, UP Crime News, Dragged To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com