भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को हैगली ओवल में खेला जाएगा. मैच के दौरान भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए. वहीं मेजबान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. यही वजह है कि क्रिकेट पंडित कल के मुकाबले को बेहद अहम बता रहे हैं. मुकाबले के दौरान भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है. उसकी भी चर्चा हो रही है. उम्मीद जताई जा रही है ईशान किशन के चोटिल होने के बाद दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. मैच से पहले बात करें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार हो सकती है-
अभिषेक और वैभव कर सकते हैं पारी का आगाज
मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. पिछले मुकाबले में अभिषेक ने केवल 12 गेंदों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 29 रनों का योगदान दिया था. वहीं वैभव की तेज तर्रार बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू करते हुए उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
सैमसन, अय्यर और तिलक के कंधों पर रहेगा मध्यक्रम का दारोमदार
मध्यक्रम का भार विशेष रूप से सैमसन, अय्यर और तिलक वर्मा के कंधों पर रहेगा. पिछले मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए सैमसन का बल्ला खूब चला था. वहीं अय्यर ने भी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों का योगदान दिया था. हालांकि, पहले मुकाबले में तिलक का बल्ला खामोश रहा था. मगर उनकी दमदार बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है.
तीन ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका
दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. जिसमें अक्षर पटेल, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल हो सकता है. ये तीनों खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं. पिछले मुकाबले में तो धीर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. वहीं अक्षर ने बल्ले और गेंद दोनों से सराहनीय प्रदर्शन किया था.
इस पेस तिकड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम
दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है. जिसमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव का नाम शामिल हो सकता है. भुवनेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है. वहीं अर्शदीप और मयंक की गेंदबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है.
दूसरे टी20 मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.
यह भी पढ़ें- कनाडा में की पढ़ाई, अब इंस्टाग्राम से कमाती हैं लाखों, कौन हैं शुभमन गिल की बहन शहनील?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं