- दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा और पंजाब में ठंड का असर बढ़ गया है, सुबह-शाम ठंड का अनुभव हो रहा है
- दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा
- दिल्ली में वायु प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में है, कई इलाकों में एक्यूआई 250 से ऊपर दर्ज किया गया है
Aaj Ka Mausam 24 october 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. पहाडों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत तक देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में ठंड का अहसास शुरू हो गया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तापमान लगातार कम हो रहा है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. विदाई लेने से पहले मॉनसून इन राज्यों में जमकर बरस रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 24 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक आज कुल 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में छायेंगे बादल, हवा हुई खराब
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मॉनसून के जाने के बाद अब ठंड का दौर शुरू हो गया है. सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग हल्के स्वेटर पहन रहे हैं. वहीं हवा भी लगातार खराब हो रही है. मौसम विभाग ने आज को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं दिल्ली में सुबह एक्यूआई 200 के करीब दर्ज किया गया. कुछ स्थानों पर यह 250 से भी ज्यादा है. इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है. अलीपुर में एक्यूआई 260, बवाना में 249, बुराड़ी में 225, डीटीयू में 256, जहांगीरपुरी में 279, मुंडका में 257 और नरेला में 284 दर्ज किया गया.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में भी मौसम साफ हो गया है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम पूरी तरह शुष्क और सामान्य रहेगा. वहीं बिहार में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. धूप खिली रहेगी और मौसम संबंधी कोई चेतावनी या अलर्ट लागू नहीं है.

केरल में भारी बारिश का अलर्ट
केरल में मॉनसून जमकर बरस रहा है. मौसम विभाग ने 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी. आज तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. इनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड शामिल हैं.
आज इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
- तमिलनाडु और पुडुचेरी: इन राज्यों में आज बहुत भारी बारिश. साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
- लक्षद्वीप: यहां भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: इस क्षेत्र में आज व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.
- कर्नाटक: दक्षिण कर्नाटक के जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है.
- आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में आज गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है.
यह भी पढ़ें | कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में ठंड और प्रदूषण, तमिलनाडु-केरल समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं