उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी को गोली मार दी. इस दिल दहला देने वाली घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है. घटना के बाद जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में भी कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हत्यारे पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रहे हैं. हत्यारा पिता भाजपा नेता और पार्टी की जिला कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना गंगोह इलाके के गांव सांगाठेडा की है, जहां भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शनिवार दोपहर को अपनी पत्नी नेहा और तीन बच्चों 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा, 6 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 साल के बेटे देवांश के सिर में गोली मार दी. गोली लगने से सभी जमीन पर गिर पड़े. गोलियों और चीख पुकार की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे
पुलिस ने आनन फानन में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 11 साल की श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया और अन्य सभी की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 4 साल के मासूम देवांश और 6 साल के शिवांश ने भी दम तोड़ दिया. वहीं पत्नी नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बचाने की कोशिश की जा रही है.

पत्नी पर शक था, पहले भी हो चुका था विवाद
इस घटना को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी योगेश रोहिला ने खुद पुलिस को फोन करके न सिर्फ घटना की जानकारी दी बल्कि अपना गुनाह भी कबूल कर लिया. लाइसेंसी पिस्टल के साथ पुलिस हिरासत में आए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते कई बार पति और पत्नी के बीच विवाद हो चुका था. आज फिर उनके बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर पत्नी और बच्चों को गोली मार दी. हैरत की बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे पिता को कोई पछतावा नहीं है.
इस घटना के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी एक एक्स पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में BJP नेता योगेश रोहिला ने अपने 3 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में BJP नेता योगेश रोहिला ने अपने 3 बच्चों - 4 साल और साल के बेटे और 11 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) March 22, 2025
पत्नी को भी गोली मारी - उनकी हालत गंभीर है
📍 उत्तर प्रदेश, सहारनपुर pic.twitter.com/S0E7FbT4PL
पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. फोरेंसिक टीम और पुलिस घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है. हत्या के आरोपी योगेश रोहिला से भी पूछताछ की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं