लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के साथ बुधवार को संभल का दौरा करेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अजय राय ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल के साथ संभल का दौरा कर सकती हैं.
अजय राय ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे. इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे.''
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह भी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे, जो रायबरेली से सांसद हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या केरल के वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा भी अपने भाई के साथ संभल जाएंगी, राय ने कहा कि वह भी जा सकती हैं.
संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक शनिवार को खत्म हो रही थी. हालांकि, जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने इसे बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया. इस बीच, जिलाधिकारी ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) जिले में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी.
उन्होंने कहा, ‘‘10 दिसंबर तक कोई भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि, सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिए बिना जिले में प्रवेश नहीं कर सकता.''
संभल की एक अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे.
अदालत में दायर वाद में दावा किया गया है कि मस्जिद की जगह कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था.
राहुल गांधी के संभल दौरे के बारे में पूछे जाने पर संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, “संभल में पहले से ही बीएनएसएस की धारा 163 लागू है. किसी को भी संभल आने की अनुमति नहीं है. यदि वह आते हैं तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा.”
आज संभल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, “राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी और मैं मृतकों- बिलाल एवं नोमान के परिजनों से मिला तथा हमने उनकी प्रियंका गांधी से बात कराई. प्रियंका जी ने उनका हालचाल पूछा.”
चौधरी ने यह भी बताया कि राहुल गांधी कल संभल आएंगे और मृतकों के परिजनों से मिलने का उनका कार्यक्रम है.
संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद ने सोमवार को देर शाम पत्रकारों को बताया, “मैं चारों मृतकों के परिजनों से मिलने गया था और मैंने उनसे सहानुभूति व्यक्त की. संभल में हुए अत्याचार का मुद्दा विधानसभा और संसद में उठाया जाएगा और 10 दिसंबर के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल यहां आएगा.”
इकबाल महमूद ने कहा, “हमने मांग की है कि इस घटना की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए. हम न्यायिक जांच नहीं मानते हैं. उन्होंने खुद यह जांच बिठाई है.”
इस बीच, इत्तेहाद-ए-मिलात परिषद के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने मंगलवार को बरेली में संवाददाताओं से कहा, “इस देश की एकता और अखंडता के लिए खुदाई का विचार छोड़ देना चाहिए और विकास के बारे में सोचना चाहिए. लुप्त हो चुके डायनासोर के कंकाल भी पाए जा सकते हैं. समय बदल रहा है और हमें बदलते समय के साथ चलना चाहिए.”
राहुल गांधी के संभल जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यूपी सरकार क्या छिपाना चाहती है. हाथरस में नहीं जाने दिया और सबने देखा क्या हुआ. उन्नाव में नहीं जाने दिया कुलदीप सिंह सेंगर दोषी साबित हुआ. लखीमपुर खीरी भी नहीं जाने दिया. इसलिए यूपी सरकार का ये पैटर्न है. आख़िर संभल में क्या छिपाना चाहते हैं. वहां 5 लोग पुलिस की गोली से मारे गए हैं. 30 पुलिसवाले घायल हुए हैं. ये विपक्ष के नेता राहुल गांधी का अधिकार और संवैधानिक कर्तव्य है.
उल्लेखनीय है कि सोमवार को नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का मुक्की की थी और पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बैरिकेड पर चढ़ने का प्रयास किया था जिससे वे अपने नेता अजय राय के संभल जाने का रास्ता साफ कर सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं