विज्ञापन

लखनऊ नीला ड्रम केस में नया खुलासा, रहस्यमय महिला से बहस, मानवेंद्र सिंह का कौन सा राज जान गया था कातिल बेटा

Lucknow Blue Drum Murder: एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, बेटे अक्षत की पत्नी की मौत पर भी सवाल हैं, और तो और जिस पिता को कातिल बेटे ने बेरहमी से मार डाला उनके किसी रिश्तेदार से बातचीत और संबंध पर सवाल हैं.

लखनऊ नीला ड्रम केस में नया खुलासा, रहस्यमय महिला से बहस, मानवेंद्र सिंह का कौन सा राज जान गया था कातिल बेटा
lucknow murder case
  • लखनऊ नीला ड्रम हत्याकांड में आरोपी बेटे के अलावा अन्य साजिशकर्ताओं की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है
  • पिता मानवेंद्र की घटना वाले दिन किसी महिला से जोरदार बहस हुई थी, जो मामले को और जटिल बना रही है
  • मानवेंद्र का विवाहेतर संबंध संभवतः अक्षत की मौसी से था, जिसे परिवार के अन्य सदस्य भी जान गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

Lucknow Blue Drum Murder: लखनऊ नीला ड्रम केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. केस जितना आसान समझा जा रहा है, उतना है नहीं. इस दिल को दहलाने वाले हत्याकांड के पीछे आरोपी बेटे के अलावा साजिश करने वाले लोग भी हो सकते हैं. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, बेटे अक्षत की पत्नी की मौत पर भी सवाल हैं, और तो और जिस पिता को कातिल बेटे ने बेरहमी से मार डाला उनके किसी रिश्तेदार से बातचीत और संबंधपर सवाल हैं. यह भी पता चला है कि पिता मानवेंद्र की घटना वाले दिन किसी महिला से जोरदार बहस भी हुई थी. जैसे-जैसे केस बढ़ रहा है,मामला सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है. 

किस महिला से हुई थी पिता मानवेंद्र की बहस?

एनडीटीवी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने इस बारे में बताया कि घटना वाले ही दिन मानवेंद्र की किसी महिला से फोन पर गरमा गरम बहस हुई थी. सूत्र ये भी बताते है कि मानवेंद्र का अपनी ही किसी महिला रिश्तेदार(संभतवत अक्षत की मौसी) से काफी समय से बातचीत होती थी. मानवेंद्र की पहली पत्नी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. सूत्र बताते हैं कि उसने जहर खाकर जान दी थी. हालांकि परिवार के किसी भी करीबी या सदस्य ने इस पर कोई जानकारी साझा नहीं की है. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि अक्षत और उसके बाकी घरवालों को मानवेंद्र और शादीशुदा महिला रिश्तेदार के रिश्ते की भनक लग गई थी. मानवेंद्र के भाई और उनकी पत्नी भी उसी मकान में रहते थे. मानवेंद्र के भाई पुलिस में हैं और किसी विधायक की सुरक्षा में तैनात हैं. सूत्रों की माने तो इसमें चाचा-चाची की भूमिका अब तक संदिग्ध लग रही है. 

बेटी की भूमिका पर भी है संशय

मानवेंद्र की बेटी 11वीं की छात्रा है.आरोपी ने कबूला है कि बहन के सामने ही उसने हत्या की है. हालांकि परिवार वालों का कहना है कि बेटी घटना से टूट चुकी है. काफी दहशत में है,लेकिन बेटी के चेहरे के हाव-भाव से ऐसा कुछ भी दिख नहीं रहा है. घटना के बाद वो स्कूल भी गई थी. इसके अलावा केस की थ्योरी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर गोली की आवाज किसी ने क्यों नहीं सुनी?

यह भी पढ़ें- लखनऊ के नीले ड्रम मर्डर केस में पुलिस के 5 अनसुलझे सवाल, गोली चलने की आवाज नहीं आई, सिर गायब, बहन भी चुप

अगर बहन के सामने भाई ने पिता का कत्ल किया तो बेटी ने कुछ रिएक्ट क्यों नहीं किया? और घर के बाकी सदस्यों को इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई? Neet करियर प्रेशर को लेकर अक्षत की थ्योरी पड़ोसियों और करीबियों ने सिरे से नकारी है, क्योंकि अक्षत 12वीं क्लास में था और बायो लिया था. उसने मैनेजमेंट का कोर्स किया था और होटल रेस्टोरेंट कारोबार करना चाहता था, हालांकि पुलिस ने अब तक कोई दूसरी थ्योरी सामने नहीं रखी है,लेकिन हर संभावित एंगल पर नजर बनाए हुए है.सवाल यह भी है कि पूरा मोहल्ला सीसीटीवी की कैद में है. लगभग हर घर में कैमरे हैं, लेकिन मानवेंद्र के 3 मंजिला मकान में कोई कैमरा नहीं लगा है. आखिर क्यों?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com