यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के दौरान यूपी में सियासी घमासान छेड़ने वाले सवालों पर बुधवार को एक इंटरव्यू में बेहद तीखे जवाब दिए. उन्होंने होली के दौरान मस्जिदों को ढके जाने और मुस्लिमों के रंग से परहेज की घटनाओं को जरूरत से ज्यादा तूल देने का आरोप लगाया. योगी ने कहा कि मुस्लिम सबसे ज्यादा रंग बिरंगे कपड़े पहनते हैं, ऐसे में होली के रंगों से परहेज उनका दोहरा आचरण है. होली के दौरान मस्जिद पर रंग डालने की घटना पर योगी ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस के झंडे की छाया मंदिर या हिंदू घर के ऊपर भी तो पड़ती है, क्या उससे हिंदू घर अपवित्र हो जाता है? जानिए इस विस्फोटक इंटरव्यू में योगी ने यूपी में सियासी बवाल मचा देने वाले सवाल के जवाब किस तरह दिए.
'हिंदुओं से ज्यादा रंग-बिरंगे कपड़े तो मुसलमान पहनते हैं...', संभल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाने पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ#CMYogi | #UttarPradesh pic.twitter.com/e6Qn2Bf3gP
— NDTV India (@ndtvindia) March 26, 2025
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सवालः बीते साल रामनवमी के मौके पर बंगाल में काफी हिंसा हुई थी. इस बार बीजेपी कह रही है कि वहां रामनवमी पर शोभायात्रा निकालेंगे. क्या उत्तर प्रदेश में भी ईद और रामनवमी पर आपने कोई सख्त निर्देश दिए हैं?
CM योगी आदित्यनाथ: हम लोग प्रशासन के साथ समय-समय पर बैठते हैं और उसके लिए एक एसओपी तय की गई है. उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर धार्मिक स्थलों के माइक की उसके परिसर से बाहर आने वाली आवाज को या तो कंट्रोल किया है या फिर उसे उतारा है. अगर हम उत्तर प्रदेश में यह कर सकते हैं, तो बंगाल में क्यों नहीं हो सकता है.
ये भी पढ़ें-: यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित...: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
)
- सीएम योगी आदित्यनाथ
सवालः यूपी में होली पर भी मस्जिद के ऊपर रंग चला गया था?
CM योगी आदित्यनाथ: रंग खेल रहे हैं, तो हो सकता है रंग चला गया हो. इससे किसी का अस्तित्व तो खत्म नहीं हो जाता. आप मुझे बताइए कि मुहर्रम में जुलूस निकलते हैं, क्या उनके झंडे की छाया मंदिर के आसपास या हिंदू घर के ऊपर नहीं पड़ती है क्या. क्या उससे हिंदू घर अपवित्र हो जाता है? सख्त निर्देश हैं कि जिसको रंग से परहेज है, उस पर मत डालना. फिर भी पड़ गया है और प्रशासन उसे साफ करके फिर से रंगाई पुताई कर दे रहा है, फिर हंगामा क्यों. क्या रंग बिरंगे कपड़े वे पहनते नहीं हैं. हिंदू से ज्यादा रंग-बिरंगे कपड़े तो मुसलमान पहनते हैं. फिर रंग से परहेज क्यों. यह तो दोहरा आचरण है. रंग बिरंगे कपड़े पहनें और रंग पड़ जाए तो हाय-तौबा मचाते हैं. यह नहीं हो सकता है. यह दोहरा आचरण क्यों. भई गले मिलो. बहुत से मुसलमानों ने होली खेली है. शाहजहांपुर में तो नवाब साहब की पूरी झांकी निकलती है.
सवालः महाकुंभ में काफी मुसलमान आए थे?
CM योगी आदित्यनाथ: इसमें क्या दिक्कत है? अगर कोई अपने को भारतीय मानता है तो फिर कुंभ तो सभी भारतीयों का है. मैंने तो कहा भी था कि कोई श्रद्धा भाव के साथ भारतीय बनकर आएगा, तो उसका स्वागत है. कोई नकारात्मक भावना से आएगा तो वह स्वीकार्य नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- : राहुल गांधी का राजनीति में होना हमारे लिए जरूरी... जानिए सीएम योगी ने इंटरव्यू में कांग्रेस नेता को क्या-क्या सुनाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं