उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर एक इंटरव्यू में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. योगी ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी बीजेपी के लिए जरूरी है, क्योंकि वे अनजाने में पार्टी का रास्ता साफ करते हैं. राहुल गांधी पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने छह दशक तक कुछ नहीं किया, जबकि पीएम मोदी ने अयोध्या, काशी और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर काम कर के दिखाया. योगी ने राहुल के 'भारत जोड़ो' अभियान को 'भारत तोड़ो' योजना करार दिया. सीएम योगी ने यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर भी बात की. उन्होंने बताया कि 2017 में 12.75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था आज 27.5 लाख करोड़ को पार कर चुकी है, और प्रति व्यक्ति आय 46 हजार से बढ़कर 1.10 लाख हो गई है.
आप यूपी के एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी की बात कही. लेकिन प्रति व्यक्ति आय भी उस स्तर की नहीं है. कैसे मुमकिन करेंगे?
यूपी जैसे राज्य में यह चुनौतीपूर्ण काम था. पीएम मोदी के विजन ने हमारे सामने रखा था. हमने पीएम के नेतृत्व में इस पर काम करना शुरू किया. आज हमारी सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं. इसमें तीन साल कोविड महामारी की चुनौती थी. 1947 से लेकर 2017 तक के 70 सालों में यूपी की जो अर्थव्यवस्था थी, वह 12 लाख 75 हजार करोड़ की थी. आज यह अर्थव्यवस्था साढ़े 27 लाख करोड़ को पार कर चुकी है. 70 सालों में जितना हम पहुंचे थे, पिछले आठ सालों में हमने उसमें दोगुने से ज्यादा सफलता हासिल की है. यूपी की प्रति व्यक्ति आय 2017 तक 46 हजार तक थी. आज यह एक लाख 10 हजार तक है. 2029 में यूपी एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सवालः राहुल गांधी हर राज्य में जाकर कह रहे हैं कि आरएसएस सभी भारतीयों को एक रंग, एक विचार, एक शिक्षा, एक कानून में बांध रही है, आप क्या कहेंगे?
योगीः एक भारत और श्रेष्ठ भारत नहीं बनना चाहिए. वे छह दशक तक क्या कर रहे थे. पूछें न अपने नाना से भी और अपनी दादी से भी और अपने पिताश्री से भी, क्यों नहीं पूछा उन्होंने. उस समय क्यों नहीं किया. जो काम साढ़े 10 साल में मोदी जी ने करके दिखाया है, पूरे भारत का समर्थन उनको प्राप्त हो रहा है. अयोध्या के विवाद को वे हमेशा विवाद ही बने रहने देना चाहते थे. काशी की संकरी गलियों में गांधी जी के नाम पर जिंदगी भर राजनीति कर रहे हैं. 1916 में काशी की संकरी गलियों को लेकर गांधी जी ने बेहद कड़ी टिप्पणी की थी. कांग्रेस ने नहीं, पीएम मोदी ने गांधी जी के सपने को साकार किया. क्यों नहीं तीन तलाक की कुप्रथा को कांग्रेस ने समाप्त किया. क्यों नहीं कुंभ को दिव्यता के साथ कांग्रेस ने आगे बढ़ाया है. एक भारत और श्रेष्ठ भारत के यह अवसर हैं.
राहुल गांधी तो भारत जोड़ो के लिए निकल पडे़ थे. फिर आप उन्हें विभाजनकारी क्यों कह रहे हैं?
इनका भारत जोड़ो, भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है. वे दक्षिण में जाएंगे तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे. उत्तर भारत में दक्षिण की निंदा करेंगे. राहुल गांधी जब भारत से बाहर जाते हैं तो भारत की निंदा करते हैं. इसलिए इनके आचरण को देश समझ चुका है. लेकिन भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए, जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे.
ये भी पढ़ें- : यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित...: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं