विज्ञापन

आगरा में 30 हजार रुपये र‍िश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बैंक मैनेजर, CBI ने जाल ब‍िछाकर की कार्रवाई

आगरा में पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर को 30 हजार रुपये की र‍िश्वत लेते हुए रंगे हाथ ग‍िरफ्तार क‍िया गया है. एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शख्‍स की शि‍कायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है.

आगरा में 30 हजार रुपये र‍िश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बैंक मैनेजर, CBI ने जाल ब‍िछाकर की कार्रवाई

आगरा में पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर को 30 हजार रुपये की र‍िश्वत लेते हुए रंगे हाथ ग‍िरफ्तार क‍िया गया है. एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शख्‍स की शि‍कायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है. आरोप है क‍ि बरहन की भदरौली ब्रांच के मैनेजर ने करीब 19 सोलर पैनल के ल‍िए लोन फ़ाइलों को प्रोसेस और मंज़ूर करने के लिए प्रति लोन फाइल 7,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. 

साथ ही यह भी आरोप है कि बातचीत के बाद मैनेजर उन 19 लोन फ़ाइलों को मंज़ूर करने के लिए कुल 52,000 रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गया, जिन्हें बैंक पहले ही मंजूरी दे चुका था. 

सीबीआई ने र‍िश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा 

सीबीआई ने एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ़ 25 जून को दर्ज क‍िया. सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी मैनेजर को शिकायतकर्ता से रिश्वत की आंशिक रकम यानी 30,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया. शुक्रवार को उसे गाज़ियाबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा. 

आगरा में भाजपा पार्षद ने नाले में खड़े होकर काटा केक , नाला सफाई न होने पर अनोखा विरोध, VIDEO वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra News, Agra News In Hindi, News In Hindi, Uttar Pradesh News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com