World News: तीन कमरे वाले एक फ्लैट की चाहत में एक भाई 'कसाई' बन गया. पहले उसने अपनी विधवा बहन से झगड़ा किया. फिर चाकू से कई बार गोदकर उसका मर्डर कर दिया. इसके बाद उसने लाश को छिपाने के लिए कैंची से अपनी बहन को काटना शुरू किया. एक-एक करके उसने अपनी बहन के कई छोटे-छोटे टुकड़े किए और फिर उन्हें टॉयलेट सीट में फ्लश कर दिया. शरीर के जो ऑर्गन्स बड़े थे, जिन्हें फ्लश नहीं किया जा सकता था, उन्हें उसने एक प्लास्टिक की थैली में भर दिया. शायद वो उन्हें कहीं और ठिकाने लगाने या बाजार में अच्छी कीमत में बेचने के बारे में सोच रहा था. हालांकि ऐसा वो कर पाता उससे पहले ही पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंच गई.
ऑफिस वाले कलीग्स ने पुलिस बुलाई
जिस वक्त पुलिसकर्मियां ने दरवाजे की घंटी बजाई उस वक्त आरोपी अपनी बहन के बाकी बचे टुकड़ों को टॉयलेट में फ्लश करने की जद्दोजहद कर रहा था. दरवाजे पर किसी की आहट सुनते ही वो घबरा गया और जल्दी से अपना जुर्म छिपाने की कोशिश करने लगा. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मियों को शक हुआ और वो दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए. उनके साथ वो लोग भी आए थे जो उसकी बहन के ऑफिस में काम करते थे. ये सभी महिला के ऑफिस न आने और फोन न उठाने पर घबराए हुए थे और किसी अनहोनी की आशंका के कारण पुलिस को लेकर आए थे.
'पहले करंट देकर मारने की कोशिश की थी'
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, घर के अंदर का सीन किसी हॉरर फिल्म जैसा था, जिसमें पुलिस ने रंगे हाथ आरोपी को सबूत मिटाते हुए पकड़ लिया और फिर उसके जुर्म कबूलने के बाद उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने घर के अंदर से वो प्लास्टिक की थैली भी बरामद कर, जिसमें महिला के ऑर्गन्स थे. पुलिस ने जब पड़ोसियों से बातचीत की तो पता चला कि 57 वर्षीय मृतका का नाम स्लेवेंता था, जो अपने पति की मौत के बाद इस घर में रहने को मजबूर थी. उन्होंने बताया कि महिला का यहां रहना उसके 55 वर्षीय आरोपी भाई दिमित्री को पसंद नहीं था. इसीलिए वो एक बार उसने करंट देकर उसे मारने की कोशिश की थी. हालांकि उस वक्त वो बच गई थी.
ढाई करोड़ रुपये का फ्लैट बना मौत की वजह
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपनी बहन को परेशान करने के लिए उसका खाना तक चुरा कर खा लेता था. लेकिन वो सबकुछ सहन करके यहां रह रही थी. जिस घर में वो रह रहे थे वो उनके मृतक मां-बाप का था, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है. उन्होंने अपनी वसीयत में यह मकान दोनों बच्चों के नाम किया था. आज यही फ्लैट मास्को में बड़ी वारदात की वजह बना है.
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में मानसून की एंट्री से पहले कोटा में चलेगा बुलडोजर, प्राचीन इमारत समेत 100 जर्जर बिल्डिंग को जारी हुआ नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं