विज्ञापन

आगरा में भाजपा पार्षद ने नाले में खड़े होकर काटा केक , नाला सफाई न होने पर अनोखा विरोध, VIDEO वायरल

आगरा नगर निगम में भाजपा पार्षद नाला सफाई न होने से नाराज होकर खुद ही नाले में उतर गए और स्थानीय लोगों के साथ बीच नाले में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काटा. 

आगरा में भाजपा पार्षद ने नाले में खड़े होकर काटा केक , नाला सफाई न होने पर अनोखा विरोध, VIDEO वायरल
पार्षद ने नाले में मनाया जन्‍मद‍िन.

आगरा में भाजपा पार्षद का एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है , जिसका वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. आगरा नगर निगम में भाजपा पार्षद नाला सफाई न होने से नाराज होकर खुद ही नाले में उतर गए और स्थानीय लोगों के साथ बीच नाले में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काटा. 

स्मार्ट सिटी आगरा की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है. एक ओर तो नगर निगम लगातार दावे कर रहा है कि मानसून से पहले नाला सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद का ही नाला सफाई न होने को लेकर ऐसे विरोध की तस्वीर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्थानीय पार्षद स्थानीय लोगों के साथ नाले में खड़े होकर केक काट रहे हैं. 

विजय नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है वीड‍ियो

स्मार्ट सिटी आगरा में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आगरा के स्मार्ट सिटी होने के दावों पर सवाल खड़े कर रही है. वायरल वीडियो नगला धनी नई विजय नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है. यहां से भाजपा पार्षद किशन ने एक अनूठा विरोध का तरीका अपनाया, जिसका वायरल वीडियो सवाल खड़े कर रहा है. 

12 बार शिकायत करने के बाद भी नाले की सफाई नहीं हुई

आरोप लगाया गया है कि करीब 12 बार शिकायत करने के बाद भी नाले की सफाई नहीं हुई, जबकि नगर निगम की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि मानसून से पहले शहर भर के नालों की सफाई पूरी हो जाएगी. जब भाजपा पार्षद के क्षेत्र का नाला साफ नहीं हुआ तो फिर अपना जन्मदिन मनाने के लिए भाजपा पार्षद खुद ही नाले उतर गए, साथ में स्थानीय लोग भी नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग स्मार्ट सिटी को लेकर भी नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

 
VIDEO: आगरा में बीच रोड पर लड़ते रहे पति-पत्नी, लात-घूंसे के साथ चप्पल से एक-दूसरे को पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra News, Agra News In Hindi, UP News, Uttar Pradesh Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com