विज्ञापन

यमुना नदी पर आगरा में बनेगा 717 मीटर लंबा पुल, 10 मिनट में Yamuna एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे, जुलाई से काम शुरू

आगरा के दयालबाग इलाके में गिजोली से डेरा बंजारा (आनंदी भैरों) तक यमुना नदी पर बनने वाले पक्के पुल का काम जुलाई में शुरू हो सकता है. इसे यमुना एक्सप्रेसवे तक सिर्फ 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.

यमुना नदी पर आगरा में बनेगा 717 मीटर लंबा पुल, 10 मिनट में Yamuna एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे, जुलाई से काम शुरू
आगरा में गिजोली से आनंदी भैरों तक बनने वाले पुल काम जुलाई में हो सकता है शुरू. (फाइल फोटो)
  • आगरा में यमुना नदी पर गिजोली से आनंदी भैरों तक पक्का पुल बनेगा.
  • 147 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला यह पुल 717.44 मीटर लंबा होगा.
  • पुल के बनने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर सिर्फ 10 मिनट में पहुंच सकेंगे.

आगरा को एक बड़ी सौगात मिल गई है, यमुना पर 717 मीटर लंबा पुल बनने का रास्ता साफ हो गया है. उत्तर प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है. यह पक्का पुल दयालबाग इलाके के गिजोली से आनंदी भैरों तक यमुना नदी पर बनाया जाएगा. 147 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले इस पुल से समय की बड़ी बचत होगी. दयालबाग, गिजोली और आनंदी भैरों क्षेत्र के लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर महज 10 मिनट में पहुंच सकेंगे. जुलाई के पहले हफ्ते में इस पुल का काम शुरू हो सकता है, जिसके 2 साल में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

सबसे पहले पुल के बारे में सब कुछ जानिए...

  • कहां बनेगा-  आगरा में यमुना नदी पर
  • कहां से कहां तक- गिजोली से आनंदी भैरों तक  
  • लागत कितनी- 147 करोड़ से अधिक 
  • लंबाई कितनी- 717.44 मीटर
  • चौड़ाई कितनी- 7.50 मीटर 
  • काम कब शुरू होगा- जुलाई में
  • क्या फायदा- यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान 
  • आगरा के लोगों को ही नहीं, पर्यटकों का भी सफर आसान करेगा  

पोईया घाट से गिजोली तक पीपों वाला पुल 

दरअसल, आगरा गिजोली से डेरा बंजारा (आनंदी भैरों) तक यमुना नदी पर स्थाई पुल बनाया जाएगा. इस क्षेत्र में अभी एक पीपों का पुल बना है, जो पोईया घाट से होकर गिजोली गांव तक जा रहा है. जाम की समस्या दूर करने और यमुना एक्सप्रेसवे तक लोगों पहुंच आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग ने गिजोली से आनंदी भैरों तक पक्के पुल के निर्माण को मंजूरी दी है. इससे यहां से लोग बिना जाम में फंसे महज 10 मिनट में एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे, इससे लाखों लोगों को फायदा होगा.  

ये भी पढ़ें- जयपुर मेट्रो फेज-2 का 4 जुलाई को शिलान्यास करेंगे PM मोदी, प्रहलादपुरा से पिंजरापोल तक पहले चरण में बनेंगे 10 स्टेशन

147 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा 717 मीटर लंबा पुल.

147 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा 717 मीटर लंबा पुल.  (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- अमीनाबाद, चारबाग, राजाजीपुरम, अमौसी तक सुफरफास्ट सफर, नए 12 रूट्स पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो

2352 फीट लंबा और 24 फीट चौड़ा होगा पुल 

147.01 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल 717.44 मीटर यानी 2352 फीट से अधिक लंबा होगा. इसकी चौड़ाई 7.50 मीटर यानी 24 फीट से अधिक होगी. साथ ही, दोनों और फुथपाथ भी होगा. यह पुल करीब दो साल में बनकर तैयार होगा, जिसका काम जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

10 मिनट में पूरा होगा सफर  

आगरा के दयालबाग इलाके से होकर होकर बनने वाले इस पुल से आवागमन में राहत मिलेगी और सफर का समय भी घट जाएगा. अभी अगर लोगों को खंदौली क्षेत्र की ओर या यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाना है तो शहर पार कर सफर पूरा होता है, जिससे अधिक समय लगता है. पुल बनने के बाद यही सफर सिर्फ 10 मिनट में पूरा हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- नर्मदा नदी सिमट रही, जल स्तर कम होने से 'नाभि स्थल' तक पहुंचना मुश्किल, दिखने लगे पत्थर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Development, UP Infrastructure Development, Agra Yamuna River, Agra News In Hindi, Yamuna Expressway Connectivity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com