विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

56 गिरफ्तारियां, आरोपी की दुकानें सील...बरेली हिंसा मामले में ऐसे कसा जा रहा शिकंजा

बरेली हिंसा में मौलाना तौकीर रजा के अलावा दो और मुख्य किरदारों का नाम सामने आ रहा है, जिनमें से एक है नदीम और दूसरा नफीस. दोनों पर अब किस तरह शिकंजा कसा जा रहा है, जानिए-

  • बरेली में ‘आई लव मोहम्मद विवाद के बाद भड़की हिंसा में अब तक पुलिस ने 56 लोगों को गिरफ्तार किया
  • मौलाना तौकीर रजा के करीबी नदीम खान को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया है
  • इस मामले का एक और आरोपी डॉ नफीस अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
बरेली:

उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘आई लव मोहम्मद' विवाद के बाद भड़की हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन जारी है. इसी सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के करीबी नदीम खान को भी पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया है. नदीम खान ने एक पुलिसकर्मी का हैंडसेट छीन लिया था, ताकि वह पुलिस की आंतरिक जानकारी हासिल कर सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

 पुलिस की गिरफ्त में नदीम

तौकीर रजा की अपील पर नदीम के साइन

इसके अलावा, मौलाना तौकीर रजा द्वारा जारी की गई एक अपील पर नदीम खान के साइन थे, लेकिन बाद में उन्होंने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर दावा किया कि वह साइन फर्जी हैं और अपील भी नकली है. पुलिस का कहना है कि नदीम खान ने कई बार प्रशासन को गुमराह किया है. जांच में यह भी सामने आया है कि कई लोग पर्दे के पीछे रहकर इस हिंसा की सुनियोजित साजिश रच रहे थे.

ये भी पढ़ें : तौकीर रजा के करीबी पर शिकंजा, बरेली की सड़कों पर सन्नाटा, इंटरनेट ठप, 10 बड़े अपडेट

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने फरहत और फरमान को भेजा जेल

फाइक इन्क्लेव में रहने वाले फ़रहत और फ़रमान को जेल भेजा गया है. फ़रहत से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस को यह भी पता चला है कि इस साजिश में नाबालिग बच्चों को आगे कर उनका इस्तेमाल किया गया. इस मामले में डॉ. नफीस अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. पुलिस फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है कि किन-किन लोगों के बीच पैसे का लेन-देन हुआ.  फ़रहत की भूमिका को भी इस साजिश में बेहद अहम माना जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

डॉ. नफीस जो कि अभी फरार है 

डॉ. नफीस पर कसा जा रहा शिकंजा

डॉ. नफीस पर अब शिकंजा कसना भी शुरू किया जा चुका है. नफीस की संपत्तियों को अब सील किया जा रहा है. बरेली के सिविल लाइंस की संपत्तियों को सील करने निगम की टीम पहुंची है. जहां पर दो दर्जन से ज़्यादा दुकानों को सील किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक तीन बजे तक का वक़्त दिया गया था, इसलिए लोग दुकानें ख़ाली कर रहे हैं. डॉ नफीस तौकीर रजा की पार्टी का प्रवक्ता रह चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
I Love Mohammad Controversy, Bareilly I Love Muhammad Row, Bareilly Violence Latest News, Nafees And Nadeem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com