अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास (Ram Mandir Bhumi Pujan)से ऐन पहले BJP की सहयोगी पार्टी अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस कार्यक्रम से पिछड़े और अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि भगवान राम सिर्फ BJP के ही हैं. सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ सीट से अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर कहा "मुझे एक चीज सोचने पर विवश होना पड़ा है कि राम जन्मभूमि के आंदोलन में जिन लोगों ने संघर्ष किया, उनका चेहरा नहीं दिख रहा है. उनको वंचित किया जा रहा है."
मंदिर आंदोलन से जुड़े वे लोग जिन्हें आखिरी सांस तक था पूरा विश्वास - मंदिर वहीं बनेगा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए जो ट्रस्ट बनाया गया है उसमें भी पिछड़े वर्गों अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को दरकिनार किया गया है. ऐसा लगता है कि प्रभु श्री राम संपूर्ण सनातन धर्म के नहीं बल्कि सिर्फ सत्तारूढ़ भाजपा के ही हो चुके हैं. सिंह ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो इस धार्मिक मंच पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था. हमें याद है कि शुरू में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बूटा सिंह ने मंदिर का शिलान्यास किया था जबकि वह अनुसूचित जाति के थे.
मंदिर आंदोलन से जुड़े वे लोग जिन्हें आखिरी सांस तक था पूरा विश्वास - मंदिर वहीं बनेगा
अपना दल विधायक ने तंज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितनी जल्दबाजी मंदिर निर्माण के शिलान्यास की है, उतनी तेजी गरीबों को रोजगार आवास और पेंशन देने में भी दिखानी चाहिए थी. ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोग पिछले साढे 3 साल से आवास के लिए भटक रहे हैं. गरीबों को पेंशन नहीं मिल रही है और बेरोजगार लोग सड़कों पर घूम रहे हैं.
Video: अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं