UP By Election : केंद्रीय राज्य मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने आज प्रयागराज में कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में ओबीसी के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है.आरक्षण के नियमों की इस भर्ती में अवहेलना हुई है. यह बात राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी कही है. इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है. अनुप्रिया ने साफ कहा कि अपना दल (एस) जातीय जनगणना की पक्षधर रही है. देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए. केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज दौरे के दौरान फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को धार देने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ घंटों बैठक की और एनडीए के प्रत्याशी को जिताने के निर्देश दिए.
क्या दबाव बना रहीं?
यूपी में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एनडीए के सहयोगी दल ही बीजेपी पर दबाव बनाने में जुटे हुए हैं. निषाद पार्टी के बाद अब अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज दौरे के दौरान राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठकके साथ ही जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन किया है. हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीधे तौर पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर किसी सीट पर दावा नहीं ठोंका है. फूलपुर जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) के उपचुनाव लड़ने के सवाल पर भी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है, मगर उनकी बातें बहुत कुछ बता रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नये पदाधिकारी नियुक्त
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि चुनाव के बाद पार्टी की इकाइयां भंग कर दी गईं थीं. इसके बाद नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई है. इसके साथ ही बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम और जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तय किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मुताबिक 17 अक्टूबर को अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ सोने लाल पटेल साहब की पुण्यतिथि आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं