विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2025

बड़ी राहत! अब एक ही जगह पता चलेगा आपका फंसा हुआ पैसा, सरकार ला रही नया पोर्टल

नया इंटीग्रेटेड पोर्टल इन सभी को एक छत के नीचे ले आएगा, जिससे आम नागरिक आसानी से अपने फंसे हुए पैसे का पता लगा सकेंगे और क्लेम कर सकेंगे.

बड़ी राहत! अब एक ही जगह पता चलेगा आपका फंसा हुआ पैसा, सरकार ला रही नया पोर्टल

अगर आपका कोई पैसा बैंक में, किसी पुरानी बीमा पॉलिसी में, शेयर में, या पेंशन स्कीम में फंसा हुआ है और आप उसे क्लेम नहीं कर पाए हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल वित्त मंत्रालय जल्द ही एक खास एकीकृत पोर्टल (Integrated Portal) लाने की तैयारी कर रहा है. इस पोर्टल पर आप एक ही जगह पर अपनी सभी बिना क्लेम वाली संपत्तियों (Unclaimed Financial Assets) का पता लगा सकेंगे. इससे उन्हें वापस पाने का प्रोसेस आसान हो जाएगा.

आरबीआई संभालेगा जिम्मेदारी

वित्तीय सेवाओं के सचिव एन. नागराजू ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, "इस नए पोर्टल को लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. इस पोर्टल पर सभी फाइनेंस रेगुलेटरी (जैसे RBI, SEBI, IRDAI) का डेटा एक जगह जमा किया जाएगा.

क्यों है इसकी जरूरत?

अभी अलग-अलग तरह के बिना दावे वाले पैसों के लिए अलग-अलग पोर्टल हैं, जैसे:

  • बैंक जमा के लिए: RBI का 'उद्गम' पोर्टल.
  • शेयर मार्केट के लिए: SEBI का 'मित्र' पोर्टल.
  • बीमा पॉलिसी के लिए: IRDAI का 'बीमा भरोसा' पोर्टल.

यह नया इंटीग्रेटेड पोर्टल इन सभी को एक छत के नीचे ले आएगा, जिससे आम नागरिक आसानी से अपने फंसे हुए पैसे का पता लगा सकेंगे और क्लेम कर सकेंगे.

करोड़ों रुपए वापस मिले

नागराजू ने बताया कि जागरूकता की कमी के चलते बड़ी मात्रा में लोगों का पैसा इन खातों में फंसा रहता है. सरकार ने हाल ही में 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' नाम से एक अभियान शुरू किया था. इस अभियान और शिविरों के जरिए अब तक 1,887 करोड़ रुपये की राशि उनके असली मालिकों या वारिसों को वापस की जा चुकी है.

सरकार को उम्मीद है कि इस नए डिजिटल पोर्टल के आने के बाद क्लेम सेटलमेंट की स्पीड और भी तेज हो जाएगी.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unclaimed Money Portal Udgam Integrated Soon, Unclaimed Money, Unclaimed Money In India, Portal Udgam, Rbi Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com