देशभर में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है जिसका मकसद वोटर लिस्ट को सही, पारदर्शी और अपडेट करना है. राजधानी दिल्ली में SIR 30 जून से शुरू होने जा रहा है. इस दिन से BLO घर-घर जाकर सर्वे शुरू करेंगे. इसी कड़ी में आज हम आपको SIR से जुड़ी जरूरी डिटेल बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो. ये जानकारी दिल्ली के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है. आइए जानते हैं...
सबसे पहले जानते हैं, क्या है SIR?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एक घर-घर किया जाने वाला सत्यापन अभियान है, जिसके तहत सभी पात्र मतदाताओं का वेरिफिकेशन किया जाता है ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सही, सटीक और अधतन बनाई जा सके.
क्यों किया जा रहा है SIR?
- 18 साल या उससे अधिक आयु वाले सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने के लिए.
- Absent, shifted, dead, duplicate और अयोग्य प्रविष्टियों को हटाने के लिए.
- मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए.
Special Intensive Revision (SIR) 2026#sir_2026#eci @ECISVEEP pic.twitter.com/B3WdzvhoxJ
— CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) June 27, 2026
SIR की प्रमुख विशेषताएं
- हर मतदाता केन्द्र के BLOS द्वारा घर-घर सत्यापन.
- हर मतदाता को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना होगा.
- कृपया अपना फोटो अपडेट करें.
- कृपया अपना मोबाइल नंबर अपडेट/साझा करें.
जानिए SIR के चरण और उनकी अवधि
- 30 जून से 29 जुलाई: BLO द्वारा घर-घर विजिट एवं गणना प्रपत्र भरने की अवधि
- 5 अगस्त: मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन
- 5 अगस्त से 4 सितंबर: दावे और आपत्तियों की अवधि
- 5 अगस्त से 3 अक्टूबर: नोटिस चरण (दावे और आपत्तियों का निस्तारण)
- 7 अक्टूबर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
किसे भरना होगा गणना पत्र (Enumeration Form)?
दिल्ली के प्रत्येक पंजीकृत मतदाता को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना आवश्यक है ताकि आपका नाम मतदाता सूची में बना रहे.
गणना प्रपत्र कैसे भरें?
- BLO द्वारा प्रदान किए गए गणना प्रपत्र को पिछले SIR के स्वयं या माता-पिता, दादा-दादी के मतदाता विवरण के अनुसार भरें.
- भरें हुए गणना प्रपत्र को BLO के पास जमा करें.
- गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भरा जा सकता है.
जरूरी बात
- SIR एक समयबद्ध प्रक्रिया है.
- सभी नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.
- आपकी जानकारी सुरक्षित है और केवल मतदाता सूची के लिए उपयोग की जाएगी.
- किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अपने BLO से संपर्क करें या ECINet App पर Book a Call with BLO सुविधा का उपयोग करें.
यह भी पढ़ें: यूपी में 2027 तक 16 लाख से ज्यादा PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य, तेजी से हो रहा किफायती गैस नेटवर्क का विस्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं