हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 15 जून को शुरू होने जा रहा है और यह 14 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान साल 2002 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची को मिलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और सभी परिवारों से फॉर्म भरवाएंगे. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि BLO मतदाताओं से क्या-क्या महत्वपूर्ण जानकारी पूछेंगे. इसके बारे में फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया है. आइए जानते हैं...
क्या-क्या जानकारी पूछी जाएंगी?
- क्या आपको 15 जून 2026 से शुरू हुए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान की जानकारी है?
- क्या आपने गणना फॉर्म में वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज स्वयं/माता-पिता/दादा-दादी में से किसी एक का विवरण भरा है?
- क्या आपने गणना फॉर्म पर अपना नवीनतम फोटो लगाया है?
- क्या आपने मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, आधार संख्या (स्वैच्छिक), तथा परिवार के सदस्यों का आवश्यक विवरण भरा है?
- क्या आपने गणना फॉर्म पर हस्ताक्षर कर BLO को जमा किया है?
- अगर साल 2002 की मतदाता सूची में परिवार का नाम दर्ज नहीं है, तो क्या आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए हैं?
- क्या आपको चुनाव संबंधी सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 1950 की जानकारी है?
- क्या आपको अपने मतदान केंद्र (Booth), बूथ नंबर एवं BLO का नाम पता है?
- क्या आपके परिवार में कोई सदस्य 01 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है?
- क्या आपको पता है कि-
- Form-6: नया नाम जोड़ने हेतु
- Form-7: नाम हटाने हेतु
- Form-8: संशोधन/स्थानांतरण हेतु
- क्या आपको विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तिथियों एवं प्रक्रिया की जानकारी है?
- क्या आपके पड़ोस या परिवार में कोई मतदाता मृतक, स्थानांतरित या अनुपस्थित है?
#Information | विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, BLO द्वारा मतदाताओं से पूछी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारी।
— DC Faridabad (@DC_Faridabad) June 10, 2026
✅ क्या आपको 15 जून 2026 से शुरू हुए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान की जानकारी है?
✅ क्या आपने गणना फॉर्म में वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज स्वयं/माता-पिता/दादा-दादी… pic.twitter.com/7CaOUaYFXW
जरूरी बात
अगर पात्र मतदाता गणना फॉर्म भरकर BLO को जमा नहीं करता है, तो उसका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकता.
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना की 37वीं किस्त 14 जून को केसली से जारी करेंगे CM मोहन, ₹350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी
यह भी पढ़ें: बिजली बिल का 15 तारीख तक SMS और WhatsApp पर मिलेगा अपडेट, अगर आपका नंबर बदल गया तो जानिए कैसे करें रजिस्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं