विज्ञापन

कर रहे हैं फ्लैट खरीदने की प्लानिंग? UPRERA ने होमबायर्स को दी जरूरी सलह, आप भी जान लें

UPRERA ने अपने आधिकारिक X हैंडल से होमबायर्स को जरूरी सलाह दी है. पोस्ट में बताया गया है कि फ्लैट खरीदते समय हमेशा कार्पेट एरिया के आधार पर सही निर्णय लें. ये वही वास्तविक क्षेत्र है जिसे आप और आपका परिवार अंदर उपयोग कर सकता है.

कर रहे हैं फ्लैट खरीदने की प्लानिंग? UPRERA ने होमबायर्स को दी जरूरी सलह, आप भी जान लें
फ्लैट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
Photo Credit: NDTV

हर किसी का सपना होता है कि वह अपना घर या फ्लैट खरीदे. आजकल के दौर में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में संपत्ति खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान बेहद जरूरी है, वरना आगे चलकर काफी समस्याएं हो सकती है. अगर आप भी फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. हाल ही में उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण यानी UPRERA ने होमबायर्स के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है, जिसका पालन फ्लैट खरीदते समय जरूर करना चाहिए. इसके लिए UPRERA ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया है. 

कार्पेट एरिया के आधार पर लें निर्णय

UPRERA ने अपने आधिकारिक X हैंडल से होमबायर्स को सलाह दी है कि फ्लैट खरीदते समय केवल कार्पेट एरिया (Carpet Area) के आधार पर ही निर्णय लें. आसान भाषा में समझें तो कार्पेट एरिया केवल वही जगह होती है जो आपके उपयोग की होती है. यह भी कहा जा सकता है कि यह वह वास्तविक क्षेत्र है जिसे आप और आपका परिवार अंदर उपयोग करता है.

जरूरी बातें

  • कार्पेट एरिया ही फ्लैट का वास्तविक उपयोग योग्य क्षेत्र है. 
  • RERA Act, 2016 के अनुसार फ्लैट की बिक्री Carpet Area के आधार पर ही की जानी चाहिए.
  • Super Built Up Area में कॉरिडोर, सीढ़ियां, लिफ्ट एरिया, लॉबी, क्लब हाउस और अन्य साझा सुविधाएं शामिल होती हैं.
  • कार्पेट एरिया बताता है कि आपके फ्लैट के अंदर वास्तव में कितना क्षेत्र आपके उपयोग के लिए उपलब्ध है. 

कार्पेट एरिया क्यों है जरूरी?

  • वास्तविक रहने योग्य क्षेत्र की सही जानकारी मिलती है.
  • अलग-अलग परियोजनाओं की तुलना संभव होती है.
  • भ्रामक जानकारी और गलत जानकारी से बचाव होता है.
  • निवेश से पहले सही निर्णय लेने में मदद मिलती है.

फ्लैट खरीदने से पहले कर ले ये काम

  • अगर आप फ्लैट खरीदने वाले हैं तो पहले UPRERA पोर्टल पर जाएं.
  • परियोजना का रजिस्ट्रेशन चेक करें.
  • फ्लैट का कार्पेट एरिया वेरिफाई करें.
  • प्रमोटर द्वारा उपलब्ध कराई गई परियोजना की जानकारी को देखें.

यह भी पढ़ें: बिहार में गरीबों के घर लगेंगे फ्री सोलर पैनल, कल सीएम सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ, सभी 38 जिलों के 58 लाख BPL परिवारों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना की 37वीं किस्त 14 जून को केसली से जारी करेंगे CM मोहन, ₹350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, Utility News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com