विज्ञापन

SBI ने करोड़ों ग्राहकों दिया झटका! 5वीं बार निकाला पैसा, तो लगेंगे इतने रुपये, GST अलग से

अगर आपका अकाउंट एसबीआई में हैं और आप बार-बार कैश ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको यह आदत महंगी पड़ सकती है. क्योंकि अब SBI हर महीने 4 बार से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाएगी. यहां जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

SBI ने करोड़ों ग्राहकों दिया झटका! 5वीं बार निकाला पैसा, तो लगेंगे इतने रुपये, GST अलग से
SBI Cash Withdrawal Rule : SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, 5वीं कैश ट्रांजैक्शन पर देनी होगी फीस

क्या आपका अकाउंट SBI में है? क्या आप यहां बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBD) खोला है या खोलने वाले हैं? अगर हां, तो जल्द ही आपको SBI बैंक से पैसा निकालना काफी ज्यादा महंगा पड़ सकता है. मुख्य रूप से अगर SBI में आपका BSBD अकाउंट है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, SBI ने इस खाते से जुड़े कैश निकालने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. यहां जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से-

1 अक्टूबर से 4 बार से ज्यादा कैश निकालना पड़ेगा महंगा

अगर आपका अकाउंट SBI में है, तो 1 अक्टूबर 2026 से BSBD खातों पर हर महीने पहली 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री रहेगी, लेकिन इसके बाद की प्रत्येक ट्रांसजेक्शन पर 15 रुपये और लागू GST देना होगा. यह नियम सिर्फ बैंक ब्रांच से की गई ट्रांजैक्शन पर ही नहीं, बल्कि एटीएम और कुछ अन्य माध्यमों से की गई कैश ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा.

अब तक क्या है SBI का नियम?

फिलहाल अगर आप एसबीआई के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट से कैश ट्रांजैक्शन करते हैं, तो पहली 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री है. इन 4 फ्री ट्रांजैक्शनों में SBI या अन्य बैंक के एटीएम, बैंक ब्रांच और AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए की गई कैश ट्रांजैक्शन शामिल होती हैं. 

अब तक डिजिटल माध्यमों से की गई कुछ ट्रांजैक्शन इन 4 मुफ्त ट्रांजैक्शनों की गिनती में नहीं आती थीं, लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से नियम बदल जाएगा और 4 फ्री ट्रांजैक्शन पूरी होने के बाद हर अतिरिक्त कैश निकासी पर 15 रुपये के साथ GST भी देना होगा. इसका मतलब साफ है कि अगर आप 4 ट्रांजैक्शन के बाद 100 रुपये भी निकालते हैं, तो आपको 15 रुपये के साथ जीएसटी देनी होगी.

किन लोगों को रखना होगा ध्यान

अगर आप महीने में ATM, UPI या फिर अन्य तरीकों से 4 से अधिक बार पैसे निकालते हैं, तो अक्टूबर से आपको अपने कैश ट्रांजैक्शन पर ध्यान देन होगा. क्योंकि 4 फ्री कैश ट्रांजैक्शन के बाद आपको 5वीं कैश ट्रांजैक्शन करने पर 15 रुपये और जीएसटी लग सकता है.

ये भी पढ़ें - कानपुर में SBI बैंक के लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, 2003 से कटता रहा किराया, बिना चाबी के कैसे खुला ताला ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI, Cash Transaction, UPI, Cash Payment, SBI Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com