विज्ञापन

शटर तोड़ उखाड़ा SBT बैंक का ATM, रस्सी से घसीट कार में लोड कर ले गए चोर, देखें CCTV

पुलिस अब एटीएम चोरों की तलाश कर रही है. वहीं एसबीआई प्रबंधन ये आकलन कर रही है कि आखिर उसके अंदर कितना कैश था. सवाल उठ रहा है कि बिना शोरगुल के एटीएम को काटा नहीं जा सकता फिर स्थानीय लोगों को आवाज क्यों नहीं सुनाई दी.

झारखंड से एटीएम चोरी का गजब वीडियो सामने आया है.
  • देवघर में एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को चोर कार में लोड कर चुरा ले गए
  • चोर जब मशीन से कैश निकालने में असफल हुए तो उन्होंने पूरी एटीएम मशीन को चोरी कर लिया
  • चोरी की वारदात सोमवार रात को हुई लेकिन आसपास के लोगों को पता तक नहीं चला

झारखंड के देवघर से चोरी की एक अजब-गजब घटना सामने आई है. चोर जब शटर काटकर एटीएम मशीन से कैश नहीं निकला पाए तो वह एटीएम मशीन ही चोरी कर ले गए. चोरी की ये घटना बहुत ही हैरान करने वाली है. ये घटना देवघर के नगर थाना अंतर्गत नंदन पहाड़ के पास सेवाधाम भवन से सटे एसबीआई बैंक के एटीएम की है. चोरों ने चोरी की इस वारदात को सोमवार रात को इस तरह अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी. 

ATM मशीन का शटर काटकर कैश चुराने की कोशिश

इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे चोर एटीएम मशीन गाड़ी में चुरा लिए जा रहे हैं. चोरों ने पहले तो एटीएम  रूम में दाखिल होने के बाद  शटर काटा ताकि वे कैश चुरा सकें. लेकिन जब वह इस काम में सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने दूसरी तरकीब सोची. वे एटीएम मशीन ही अपने साथ चुरा ले गए. 

Latest and Breaking News on NDTV

कार में ATM मशीन लोड कर ले गए चोर

घटना के बाद एसबीआई प्रबंधन और स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस अब एटीएम चोरों की तलाश कर रही है. वहीं एसबीआई प्रबंधन ये आकलन कर रही है कि आखिर उसके अंदर कितना कैश था. सवाल उठ रहा है कि बिना शोरगुल के एटीएम को काटा नहीं जा सकता फिर आवाज स्थानीय लोगों को क्यों नहीं सुनाई दी. वही दूसरी तरफ पुलिस गश्ती दल पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रस्सी के सहारे एटीएम को घसीटकर गाड़ी में किया लोड

देवघर में मंगलवार तड़के एसबीआई एटीएम मशीन की चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ी गाड़ी में 5 से ज्यादा चोर आए और एक रस्सी से शटर को उखाड़ते हुए उसी रस्सी के सहारे एटीएम को घसीटते हुए आगे ले गए. फिर चोर एटीएम को गाड़ी में लोड कर फरार हो गए. पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-ATM मशीन ऊपर से तोड़ 30 लाख से ज्यादा कैश उड़ा ले गए चोर, CCTV का भी खौफ नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atm Stolen, SBI ATM, Deoghar, Jharkhand Crime, ATM Machine Looted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com