रणजी ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 11 अक्टूबर 2026 से हो रहा है. टूर्नामेंट की गंभीरता को देखते हुए बंगाल की टीम ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले के लिए भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बेड़े में शामिल किया गया है. वहीं नहीं मुकेश कुमार और आकाश दीप भी बंगाल की टीम में हैं. तीनों तेज गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन में भी धमाल मचाने के लिए बेकरार हैं. मुकेश और आकाश ने हाल ही में ईरानी कप के दौरान जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
अनुभवी खिलाड़ियों की है भरमार
बंगाल की टीम में काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसमें मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाश दीप के अलावा बल्लेबाजी में सुदीप घरामी, सुदीप चटर्जी, सुमंता गुप्ता और अंकुर पॉल का नाम प्रमुख हैं. चयन समिति की बैठक सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली की उपस्थिति में हुई. इस दौरान सभी चयनकर्ताओं के साथ मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला और बल्लेबाजी कोच सुरेंद्र भावे भी मौजूद रहे.
अभिषेक पोरेल को भी मिला है टीम में मौका
विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी टीम में शामिल किया गया है. युवा अभिषेक को हाल ही में कथित तौर पर बलात्कार के मामले में जमानत मिली है. उनके अलावा शाकिर हबीब गांधी भी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं.
बंगाल टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित चटर्जी, सुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जयसवाल, प्रदीप्ता प्रमाणिक, अमीर गनी, एमडी कैफ और सौम्यदीप मंडल
रिजर्व खिलाड़ी: करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक रमन, सुमन सरकार, सुमित मोहंता और आदित्य पुरोहित.
यह भी पढ़ें- चीफ सेलेक्टर के तौर पर हिट रहे या फ्लॉप? बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का बताया लेखा-जोखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं