विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर QR कोड से एंट्री, AI कैमरों से निगरानी, जानिए कैसे बदल जाएगा रेलवे का चेकिंग सिस्टम

Indian Railway: अब रेलवे स्टेशन पर AI वाले कैमरे लगाए जाएंगे, जो भीड़ और सुरक्षा पर लगातार नजर रखेंगे. इसके अलावा QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम भी शुरू किया जाएगा.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर QR कोड से एंट्री, AI कैमरों से निगरानी, जानिए कैसे बदल जाएगा रेलवे का चेकिंग सिस्टम
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर QR कोड से एंट्री, AI कैमरों से निगरानी

Indian Railway: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए बड़े बदलाव करने जा रहा है. अब स्टेशन पर AI वाले कैमरे लगाए जाएंगे, जो भीड़ और सुरक्षा पर लगातार नजर रखेंगे. इसके अलावा, QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम भी शुरू किया जाएगा, ताकि स्टेशन में प्रवेश करते समय होने वाली भीड़ कम हो सके. रेलवे इस पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने जा रहा है. इसकी शुरुआत सबसे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी और फिर इसे धीरे-धीरे सभी रेलवे स्टेशन पर लागू किया जाएगा. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक हाई लेवल बैठक में इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में स्टेशन पर आने-जाने के तरीके, यात्री सुविधाएं और सुरक्षा से जुड़े कदमों पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें:- LPG ATM: न कोई कतार, न देरी... भारत गैस ने 'GAS ATM' किया लॉन्च, जानिए कैसे और कितने किलो मिलेगी गैस

रेलवे करेगा नए बदलाव

  • प्रवेश नियंत्रण (एक्सेस कंट्रोल)
  • भीड़ प्रबंधन
  • टेक्नोलॉजी के जरिए निगरानी
  • स्टेशन के अंदर आसान आवाजाही

ये बदलाव सबसे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लागू किए जाएंगे। इसके बाद इन्हें देश के अन्य स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर AI कैमरे लगाए जाएंगे

रेलवे अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को और सुरक्षित बनाने के लिए AI वाले कैमरे लगा रहा है. ये कैमरे स्टेशन के हर हिस्से पर नजर रखेंगे. जैसे प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स (यात्री क्षेत्र) और एंट्री‑एग्जिट प्वाइंट आदि. वे जगहें जहां अक्सर बिना टिकट लोग घुस आते हैं. एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा. जहां कैमरों से लाइव वीडियो आएगा. AI किसी भी संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि को पहचान कर तुरंत सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट करेगा. इसके अलावा, RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी, ताकि स्टेशन में सिर्फ टिकट वाले यात्री ही अंदर जा सकें. अब मैनुअल चेकिंग कम होगी और कैमरों से निगरानी ज्यादा होगी.

QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम शुरू किया जाएगा. यह पहले एक ट्रायल (पायलट प्रोजेक्ट) के रूप में लागू होगा, खासकर दिवाली और छठ जैसी त्योहारों की भीड़ से पहले. इससे सिर्फ वैध टिकट वाले लोग ही अंदर आ पाएंगे, आरक्षित टिकट धारक, मासिक पास वाले और अनारक्षित यात्री अलग‑अलग तरीके से अंदर आ सकेंगे और भीड़ प्रबंधन आसान होगा.

रेलवे स्टाफ के लिए रंग‑कोड वाले यूनिफॉर्म

स्टेशन पर काम करने वाले सभी लोगों के लिए कलर‑कोडेड जैकेट लागू की जाएगी, ताकि यह साफ दिख सके कि कौन रेलवे कर्मचारी है और कौन नहीं. रेलवे कर्मचारी फ्लोरोसेंट (चमकीली) जैकेट पहनेंगे. गैर‑रेलवे कर्मचारी जैसे वेंडर, स्टेशन सहायक, कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ, IRCTC कर्मचारी अलग रंग की जैकेट पहनेंगे. इससे यात्रियों को किसी भी कर्मचारी की पहचान में आसानी होगी और सुरक्षा भी मजबूत होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Delhi Railway Station, Indian Railway, QR Code Entry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com