विज्ञापन
1 hour ago

UPSC Prelims Result 2026 Live: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा दे चुके लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आयोग किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट (PDF format) जारी कर सकता है. आपको बता दें कि इस साल सिविल सर्विसेज के 933 और भारतीय वन सेवा (IFoS) के 80 पदों को मिलाकर कुल 1,013 वैकेंसी के लिए करीब 5.49 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.  

15 से 17 दिनों में रिजल्ट का ट्रेंड

इस बार यूपीएससी ने 24 मई को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी. इसके बाद आयोग ने बड़ा बदलाव करते हुए महज चार दिन बाद, यानी 28 मई को ही प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दी थी. पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो आयोग परीक्षा के 15 से 17 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित कर देता है. पिछले साल यानी 2025 में भी 25 मई को हुई परीक्षा का रिजल्ट 11 जून को जारी कर दिया गया था. इस लिहाज से 5 लाख से ज्यादा छात्र अब किसी भी समय अपना रिजल्ट आने की उम्मीद कर रहे हैं.  

UPSC Prelims Result 2026 Live Updates:

UPSC Prelims Live Updates 2026 : पिछले 5 साल का कटऑफ ट्रेंड

साल 2025

UR: 92.66

OBC: 92.00

EWS: 89.34

SC: 84.00

ST: 82.66

साल 2024

UR: 87.98

OBC: 87.28

EWS: 85.92

SC: 79.03

ST: 74.23

साल 2023

UR: 75.41

OBC: 74.75

EWS: 68.02

SC: 59.25

ST: 47.82

साल 2022

UR: 88.22

OBC: 87.54

EWS: 82.83

SC: 74.08

ST: 69.35

साल 2021

UR: 87.54

OBC: 84.85

EWS: 80.14

SC: 75.41

ST: 70.71

UPSC Prelims Result 2026 LIVE: CSE तीन स्टेप्स में होता है

इस भर्ती परीक्षा में ये तीन चरण शामिल हैं:

प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स)

मुख्य परीक्षा (मेन्स)

व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)

UPSC Prelims Result 2026 LIVE: UPSC ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा और कहां रिजल्ट करता है लाइव?

 रिजल्ट घोषित करने के लिए UPSC की upsc.gov.in यही एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट है. UPSC किसी दूसरी वेबसाइट पर परिणाम जारी नहीं करता है. जब UPSC अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रीलिम्स रिजल्ट की PDF अपलोड कर देगा, तब उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.

UPSC Prelims Result 2026 LIVE: फ़ाइनल आंसर की कब आएगी?

उम्मीदवार ध्यान दें कि सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही फाइनल आंसर की PDF कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी.

UPSC Prelims Result 2026 Live : कैसे शॉर्टलिस्ट होंगे उम्मीदवार?

प्रीलिम्स रिजल्ट की पीडीएफ में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे, जो इस साल के कटऑफ को पार करेंगे. ध्यान रहे कि Mains के लिए क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को CSAT (पेपर 2) में कम से कम 33% नंबर लाना जरूरी है, जबकि मेरिट लिस्ट सिर्फ जनरल स्टडीज (GS Paper 1) के मार्क्स के आधार पर बनती है. परीक्षा के आधिकारिक कटऑफ नंबर, मार्क्स और फाइनल आंसर की पूरी चयन प्रक्रिया (इंटरव्यू) खत्म होने के बाद ही जारी किए जाएंगे. सफल उम्मीदवारों को इसके तुरंत बाद मेन्स परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.  

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UPSC Prelims Result 2026, UPSC Prelims Result 2026 When?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com