विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस से स्लोवाकिया पहुंचें. स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ब्रातिस्लावा पहुंच गया हूं. यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर देती है. राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ सार्थक बैठकों की उम्मीद है. पीएम मोदी के विदेश दौरे के साथ-साथ आज नोएडा को बड़ी उपब्लिध तब हासिल हुई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आवाजाही शुरू हुई. उधर TMC में मची भगदड़ के बीच बागी सांसदों ने NCPI में मर्जर की बात कही है. उधर ईरान और अमेरिका में चल रहा जंग भी अब थमने पर आ गया है. दोनों देश शांति समझौते पर सहमत हो गए है. जिनेवा में दोनों देशों के बीत समझौते पर डील होगी.
देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के बने रहे NDTV के इस लाइव ब्लॉग के साथ. यहां हम आपको हर बड़ी खबर की पल-पल की जानकारी साझा करेंगे.
Breaking News Live Updates
श्रीराम जन्मभूमि में दान की हुई चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका भेजी गई
श्रीराम जन्मभूमि में दान की हुई चोरी के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी गई है. सुप्रीम कोर्ट के वकील अनूप अवस्थी ने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है. पत्र याचिका में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में दान, चढ़ावे की हेराफेरी से जुड़े आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मे स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है. पत्र याचिका में कहा गया है कि लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए FIR दर्ज करने और एक स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए निर्देश जारी किया जाए.
केरल में महिलाओं के लिए बस फ्री, सीएम सतीशन ने की योजना की शुरुआत
केरल में महिलाओं के लिए बस फ्री कर दिया गया है. सोमवार को मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने साधारण बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा योजना की शुरुआत की. परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन और पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री तुलसी भी उनके साथ शामिल हुए और इस पहल की शुरुआत के मौके पर पहली यात्रा में हिस्सा लिया.
तिरुवनंतपुरम, केरलम: मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने साधारण बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा योजना की शुरुआत की। परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन और पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री तुलसी भी उनके साथ शामिल हुए और इस पहल की शुरुआत के मौके पर पहली यात्रा में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/GbHQV5ouMn
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2026
TMC में फूट पर नाना पटोले बोले- BJP किस तरह पार्टियों को तोड़ती है, सबने देखा
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने TMC में फूट पर कहा, "भाजपा और नरेंद्र मोदी किस तरह से पार्टियां तोड़ते हैं ये सब ने देखा है. उनके पूर्व पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कह दिया था कि हम सारी स्थानीय पार्टियां खत्म कर देंगे. वो काम शुरू हो गया है। जनभावना को नजरअंदाज करके जिस प्रकार नरेंद्र मोदी सरकार स्थानीय पार्टियां तोड़ रहे हैं, वो सब देख रहे हैं."
#WATCH नागपुर(महाराष्ट्र): कांग्रेस नेता नाना पटोले ने TMC में फूट पर कहा, "भाजपा और नरेंद्र मोदी किस तरह से पार्टियां तोड़ते हैं ये सब ने देखा है। उनके पूर्व पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कह दिया था कि हम सारी स्थानीय पार्टियां खत्म कर देंगे। वो काम शुरू हो गया है। जनभावना को… pic.twitter.com/xcNU7DiTl2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, लखनऊ से लैंड हुई इंडिगो की पहली फ्लाइट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. यहां कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 8:00 बजे आने वाली पहली शेड्यूल्ड इंडिगो फ़्लाइट 6E-2278 के साथ हुई. यह फ़्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी.
#WATCH | Jewar, UP | Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu cuts a cake before flagging off Noida International Airport's first commercial flight, IndiGo flight 6E-2278, scheduled to land in Bengaluru at 11.05 AM.
— ANI (@ANI) June 15, 2026
He also handed out novelty flight tickets to the… pic.twitter.com/JyF4xjEuMV